लाइव न्यूज़ :

कड़ाके की ठंड से दिल्ली समेत अन्य उत्तरी राज्यों में राहत, दिन के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी

By भाषा | Updated: January 3, 2020 00:17 IST

गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे उत्तरी राज्यों के औेसत तापमान के आधार पर विभाग ने बताया कि उत्तर के मैदानी इलाकों में पिछले 24 घंटों में औसत तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। पिछले तीन दिन से यह 10 से 12 डिग्री सेल्सियस पर बरकरार था, गुरुवार को यह 20 से 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर के मैदानी इलाकों में पिछले एक पखवाड़े से कड़ाके की ठंड से गुरुवार को पूर्वी हवाओं के जोर पकड़ने के कारण राहत मिली है।मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में हल्की बारिश के कारण ठिठुरन भरी सर्दी का दौर बरकरार है।

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर के मैदानी इलाकों में पिछले एक पखवाड़े से कड़ाके की ठंड से गुरुवार को पूर्वी हवाओं के जोर पकड़ने के कारण राहत मिली है, वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में हल्की बारिश के कारण ठिठुरन भरी सर्दी का दौर बरकरार है। मौसम विभाग की पूर्वानुमान इकाई के अनुसार उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के अधिकांश इलाकों तथा हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे उत्तरी राज्यों के औेसत तापमान के आधार पर विभाग ने बताया कि उत्तर के मैदानी इलाकों में पिछले 24 घंटों में औसत तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। पिछले तीन दिन से यह 10 से 12 डिग्री सेल्सियस पर बरकरार था, गुरुवार को यह 20 से 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

विभाग ने इसके आधार पर उत्तरी राज्यों में शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति अब नहीं होने की जानकारी दी है। उत्तर क्षेत्रीय पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख वैज्ञानिक डा. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान सफदरजंग में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।

वहीं, पंजाब में अमृतसर और राजस्थान में कोटा और जैसलमेर, हरियाणा में रोहतक, उत्तर प्रदेश में झांसी तथा बिहार में पटना, गया और भागलपुर को छोड़कर अन्य प्रमुख शहरों में दिन के तापमान में इजाफा दर्ज किया गया।

डा. श्रीवास्तव ने अगले दो दिनों तक उत्तर के मैदानी इलाकों में मौसम की स्थिति यथावत रहने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुये बताया कि चार और पांच जनवरी को दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह घना कोहरा रहने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का दौर खत्म होने के बाद छह से आठ जनवरी तक एक बार फिर तापमान में गिरावट के कारण सर्दी बढ़ने की संभावना है।

सात जनवरी को जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश और पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

टॅग्स :मौसमदिल्लीउत्तर प्रदेशबिहारलोकमत हिंदी समाचारविंटरमौसम रिपोर्टइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार