लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान बढ़ने से राहत

By भाषा | Updated: December 24, 2021 12:35 IST

Open in App

जयपुर, 24 दिसंबर राजस्थान के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बीच बीते बृहस्पतिवार की रात करौली 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले सप्ताह राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान अलवर में 7.8 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 8.6 डिग्री, चुरू तथा अंता में 9.0 डिग्री, संगरिया में 9.1 डिग्री, गंगानगर में 9.2 डिग्री, पिलानी में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री से 29.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 26 दिसंबर से सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 26, 27, 28 दिसंबर के दौरान राज्य के बीकानेर, जयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल