लाइव न्यूज़ :

Rekha Gupta Delhi CM: अमित शाह की तरह बनना चाहती हूं?, सीएम गुप्ता ने कहा-पीएम मोदी संत व्यक्ति, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2025 17:24 IST

Rekha Gupta Delhi CM: पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव जीतकर 27 साल में पहली बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार बनाई, जिससे आम आदमी पार्टी का 10 साल का शासन खत्म हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देअंतत: लागू करा देने की क्षमता है, चाहे रास्ते में कितनी भी बाधाएं क्यों न आएं। मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि वह उन्हें संत मानती हैं। देश की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।

नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक संत व्यक्ति मानती हैं, लेकिन वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तरह बनना चाहती हैं। गुप्ता ने शाह को ‘साहसी व्यक्तित्व’ और अपना दूसरा आदर्श बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शाह में कठिन निर्णय लेने और उन्हें अंतत: लागू करा देने की क्षमता है, चाहे रास्ते में कितनी भी बाधाएं क्यों न आएं। पहली बार विधायक बनीं गुप्ता ने पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव जीतकर 27 साल में पहली बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार बनाई, जिससे आम आदमी पार्टी का 10 साल का शासन खत्म हो गया।

मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि वह उन्हें संत मानती हैं। उन्होंने शाह की सराहना करने से पहले कहा, ‘‘कुछ संत भगवान की सेवा में समर्पित हो जाते हैं। वह (मोदी) देश की सेवा को अपनी पूजा मानते हैं। हमारी पार्टी में ऐसे कई अन्य लोग हैं जिन्होंने अपने तरीके से देश की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।

नितिन गडकरी और अमित शाह भी उनमें से एक हैं।’’ उन्होंने बताया कि शाह ने बिना किसी हिचकिचाहट के देश के लिए कई बड़े फैसले लिये हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह उनका अनुकरण करना चाहेंगी, गुप्ता ने कहा, ‘‘मैं अमित शाह जी की तरह बनना चाहूंगी। उनमें निर्णय लेने की क्षमता है और वह (शाह) वही करते हैं जो कहते हैं।’’

गुप्ता ने कहा कि उनका मानना ​​है कि भाजपा प्रतिभा और समर्पण से भरी हुई (पार्टी) है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी में परवरिश ऐसी होती है कि पहले उन्हें तैयार किया जाता है और अब वे हमें तैयार कर रहे हैं और हम अगली पीढ़ी के साथ ऐसा ही करेंगे। यह एक-दूसरे का हाथ थामने की कड़ी है।’’ विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 सदस्यीय सदन में 48 और आप ने 22 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस दूसरी बार एक भी सीट नहीं जीत पाई।

यमुना सफाई: मुख्यमंत्री ने किया नालों और वजीराबाद बैराज पर नदी क्षेत्र का निरीक्षण

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को यमुना नदी की सफाई के लिए जारी कई परियोजनाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को रिवरफ्रंट परियोजना पर काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपराज्यपाल वीके सक्सेना और जल मंत्री प्रवेश वर्मा मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम यमुना की सफाई प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रहे हैं। 22 नालों की सफाई का काम जारी है, ताकि इन नालों से निकलने वाला शोधित पानी नदी में गिरते समय निर्धारित मानकों के अनुसार हो।’’

गुप्ता ने पूर्व की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने नाले के माध्यम से यमुना में गिरने वाले अनुपचारित अपशिष्ट जल पर ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री गुप्ता ने वजीराबाद में पूरक नाले, बारापुला नाला, सुनहरी पुल नाला और कुशक नाले का भी निरीक्षण किया और गाद निकालने संबंधी परियोजनाओं पर जारी कामों का भी जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नालों की सफाई के साथ-साथ यमुना रिवरफ्रंट परियोजना भी जारी है। नजफगढ़ और शाहदरा समेत 22 बड़े नाले हैं, जहां से गाद निकालने का काम जारी है। पिछले साल दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग ने सभी संबंधित एजेंसियों को इन नालों को सिंचाई और बाढ़ विभाग को सौंपने का निर्देश दिया था।

इन नालों के प्रबंधन के लिए एक ही एजेंसी को जिम्मेदार बनाने के अदालत के आदेश के बाद सरकार ने यह फैसला किया था। अधिकारियों के मुताबिक, इन नालों की सफाई से मानसून के मौसम में राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।

टॅग्स :दिल्ली सरकाररेखा गुप्ताDelhi BJPनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील