लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में गड़बड़ियों के कारण 60 नर्सिंग होम का पंजीयन निरस्त

By भाषा | Updated: September 3, 2021 19:20 IST

Open in App

मध्यप्रदेश सरकार ने निरीक्षण के दौरान अलग-अलग गड़बड़ियां पाए जाने पर करीब 60 नर्सिंग होम के पंजीयन निरस्त कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अफसर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त आकाश त्रिपाठी ने इंदौर में संवाददाताओं को बताया, "हम पता लगाने के लिए राज्य भर में नर्सिंग होम का निरीक्षण करा रहे हैं कि उनमें कानूनी प्रावधानों का पालन हो रहा है या नहीं? निरीक्षण के दौरान तय चिकित्सा सुविधाओं में कमी और अन्य गड़बड़ियां पाए जाने पर हमने करीब 60 नर्सिंग होम के पंजीयन निरस्त कर दिए हैं।" त्रिपाठी ने बताया कि राज्य के नर्सिंग होम के लिए नये नियम भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया, "फिलहाल कोविड-19 राज्य में नियंत्रित स्थिति में है। मैंने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे अब लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के मूल कार्यक्रमों में तेजी लाएं।" त्रिपाठी, इंदौर संभाग में स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों की समीक्षा बैठक के लिए इंदौर आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार