लाइव न्यूज़ :

बिहार में तेजस्वी यादव की प्रस्तावित आभार यात्रा को लेकर भाजपा ने कहा- मौत होने पर 4 लोगों के द्वारा ही कंधा देने की परंपरा रही है

By एस पी सिन्हा | Updated: June 23, 2024 18:16 IST

बेतिया के भाजपा सांसद और बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि राजद को कंधा देने के लिए जनता ने 4 सांसद ही चुने हैं।

Open in App

पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रस्तावित आभार यात्रा को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ने लगा है। सत्ताधारी दल जदयू और भाजपा ने निशाना साधा है। बेतिया के भाजपा सांसद और बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि राजद को कंधा देने के लिए जनता ने 4 सांसद ही चुने हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब किसी की मौत हो जाती है तो 4 लोगों द्वारा उसे कंधा देने की परंपरा रही है। लिहाजा, राजद को कंधा देने के लिए बिहार की जनता ने उनके 4 सांसदों को संसद भेजा है। 

उन्होंने कहा कि इसका आभार तेजस्वी यादव को बिहार की जनता को जरूर देना चाहिए कि उनकी नाकामियां और उनके माता-पिता की बदनामियों के बावजूद भी उन्हें कंधा देने के लिए बिहार में 4 सांसदों को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव इस बार 243 विधानसभा सीटों में से 171 सीटे हार गए हैं। उसके लिए वह बहुत खुश हैं और यात्रा पर निकालने वाले हैं। 

वहीं जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि तेजस्वी यादव को धन्यवाद यात्रा की जगह पश्चाताप यात्रा निकालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राजद का आचरण रहा है, उस तरह से पश्चाताप यात्रा ही निकलनी चाहिए। अभिषेक झा ने कहा कि इन लोगों ने हमेशा समाज में द्वेष फैलाने का काम किया है। तेजस्वी यादव जब सत्ता में रहते हैं तो इनके लोग यही सोचते हैं कि कैसे लाभ लिया जाए, कैसे लोगों को लूटा जाना चाहिए? जब ये विपक्ष में चले जाते हैं तो जनता को बरगलाने के लिए यह यात्रा पर निकालते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जनता उनके फेरे में आने वाली नहीं है। 

उधर, राजद के विधायक इसराइल मंसूरी ने पलटवार करते हुए कहा कि जदयू और भाजपा वालों को तेजस्वी यादव से भय हो गया है। उन्होंने पूछा कि हम लोगों के नेता तेजस्वी यादव अगर जनता के बीच में जा रहे हैं तो इन लोगों को किस बात की दिक्कत है? इनके पेट में दर्द क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि एनडीए वाले ज्यादा भ्रम में ना रहें, बिहार में सबसे ज्यादा वोट महागठबंधन और राजद को आया है। 

उन्होंने दावा किया कि आज बिहार में सबसे ज्यादा जनाधार तेजस्वी प्रसाद यादव का है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा के नेताओं के बयान पर हंसी आती है। जनाधार किसका गिरा है और किसका बढ़ा है, यह लोकसभा चुनाव में स्पष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी जी का और भाजपा का जनाधार घटा है। भाजपा के नेताओं को तेजस्वी यादव के प्रति कोई भी बात करने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

टॅग्स :तेजस्वी यादवBihar BJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो