लाइव न्यूज़ :

मुंबई में मौसम विभाग के निर्देश पर रेड अलर्ट जारी, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में  5 दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना

By अनुराग आनंद | Updated: July 4, 2020 13:47 IST

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्से में शनिवार व रविवार को भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देदमकल विभाग की बाढ़ राहत फोर्स को 6 केन्द्रो पर तैनात कर रखा है।बीएमसी ने डिसास्टर मैनेजमेंट और अपने करीब दो दर्जन वार्ड कार्यालयों को हाई अलर्ट मोड पर रखा है।

मुंबई:महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई क्षेत्र में आने वाले 5 दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मुंबई मिरर की मानें तो भारत के मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि मुंबई और आसपास के उपनगरों में अगले 48 घंटों तक बेहद भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके अलावा, मुंबई में आज सुबह 11:37 बजे 4.5 मीटर से अधिक होने की उम्मीद है। एहतियाती उपाय के रूप में, बृहन्मुंबई नगर निगम ने मुंबई के लोगों को समुद्र के किनारे से दूर रहने का अनुरोध किया है और शहर के लिए एक विस्तृत योजना भी बनाई है।

सभी 24 नगरपालिका वार्डों में, जैसा कि पहले निर्देशित किया गया था, लोगों को बीएमसी स्कूलों में अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने का प्रावधान आवश्यक होने की स्थिति में किया जाएगा।

बीएमसी ने तैयारी पूरी कर ली है-

बीएमसी ने भारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए तैयारी पूरी कर ली है। बीएमसी ने दमकल, डिसास्टर मैनेजमेंट और अपने करीब दो दर्जन वार्ड कार्यालयों को हाई अलर्ट मोड पर रखा है। इसके साथ ही शहर के 299 जगहों पर पम्प लगाए है जो जलजमाव से इकठ्ठा हुए पानी की निकासी कर सकते है। 

दमकल विभाग की बाढ़ राहत फोर्स को 6 केन्द्रो पर तैनात कर रखा है। नौसेना से भी जरुरत पड़ने पर मदद देने की अपील की गई है। अत्यावश्यक समय में मुंबई के सभी नागरिकों को अलर्ट मोबाइल मैसेज भेजने के लिए मुंबई  के सभी मोबाइल ऑपरेटर कंपनियों को हिदायत दे दी गई है।

महाराष्ट्र के अलावा, इन राज्यों में भारी बारिश-

बता दें कि मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, पश्चिम तट के साथ अरब सागर से तेज व नमीयुक्त दक्षिण / दक्षिण-पश्चिम हवाओं के उच्च अभिसरण तथा दक्षिण गुजरात एवं आस-पास के क्षेत्र के निचले क्षोभमंडल में चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात, कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में लगभग सभी स्थानों पर व्यापक वर्षा तथा अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। 

इसके अलावा, 03 और 04 जुलाई को कोंकण व गोवा (मुंबई सहित) और मध्य महाराष्ट्र में एवं 04 और 05 जुलाई, 2020 को गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

टॅग्स :मौसममुंबईमहाराष्ट्रगोवाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह