लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के सामने लालू-राबड़ी राज को याद करते हुए कहा, "पहले पटना में क्या स्थिति थी, जब शाम में दुकानें बंद हो जाती थीं"

By एस पी सिन्हा | Updated: October 21, 2022 17:47 IST

नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की मौजूदी में लालू-राबड़ी शासन को याद करते हुए कहा कि पटना में पहले क्या स्थिति थी, शाम में दुकानें बंद हो जाती थीं। पहले पटना में रहते थे, चलते थे तो कैसा लगता था? आजकल देख रहे हैं, कितना ज्यादा विकसित हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की मौजूदी में लालू-राबड़ी शासन को याद करके सबको चौंकायापहले पटना में क्या स्थिति थी, शाम में दुकानें बंद हो जाती थीं, पटना में चलते थे तो कैसा लगता था ?नीतीश ने पत्रकारों से कहा कि आजकल देख रहे हैं, कितना विकसित हो रहा है, उसकी भी बात करिये

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के ज्ञान भवन में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सामने ही लालू यादव और राबड़ी देवी के द्वारा बिहार में किये गये शासन की याद ताजा करा दी।

उन्होंने कहा कि पहले पटना में क्या स्थिति थी, शाम में दुकानें बंद हो जाती थीं। पहले पटना में रहते थे, चलते थे तो कैसा लगता था? आजकल देख रहे हैं, कितना ज्यादा विकसित हो रहा है। तेजस्वी यादव के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिये इस बयान से सभी चौंक उठे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुराने दौर की बात को याद कर लालू-राबड़ी का नाम लिए बिना एक तरह से राजद पर तंज कस दिया क्योंकि नीतीश कुमार से पहले बिहार में लालू-राबड़ी का शासन था। उन्होंने कहा कि हम लोग अपने बल पर बिहार को विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं और उसके लिए जो भी संभव होगा आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रेस वाले लोग मौजूद हैं। इनको तो हम बराबर नमन करते हैं। हमरा बतवा तो एकाध बार ही छपता है। बात तो उनकी छपती है न, जो लोग करते नहीं हैं, उन्हीं की बात छपती है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम तो प्रार्थना कर रहे हैं। ऊपर वालों का जो प्रचार चलता है चलाइए लेकिन बिहार में जो काम हुआ है, कृपा करके उसको चला दें ताकि नई पीढ़ी को जानकारी रहेगी।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज देखिए न कितनी महिलाएं यहां पर मौजूद हैं। पहले क्या बुरा हाल था पढ़ाई का। नीतीश कुमार ने कहा कि मेरे खिलाफ जो बोलता है अंड-बंड उसको छापें, कोई दिक्कत हमको नहीं है, हमको कोई मतलब नहीं है। हम हाथ जोड़कर प्रार्थना करेंगे कि कृपा करके पुराने समय से लेकर अब तक जो काम हुआ उसका भी थोड़ी-थोड़ी चर्चा करते रहिएगा।

उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों से कहा कि आप भी तो बिहार के ही रहने वाले हैं। जरा बिहार का भी ख्याल करिए। उन्होंने कहा कि बिहार का कितना बड़ा बड़ा पत्रकार केंद्र में रहता है। उनलोगों से भी कहेंगे कि मेरे खिलाफ जितना बुलवाना है बोलवायें हम कोई दिक्कत नहीं, लेकिन बिहार का विकास हुआ है उसकी चर्चा जरूर करें।

टॅग्स :नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेजस्वी यादवआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार