लाइव न्यूज़ :

फ्लोर टेस्ट को लेकर चिंतित नहीं हैं एकनाथ शिंदे, कहा- सबकुछ पास कर लेंगे हम, लोकतंत्र में मायने रखता है बहुमत

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 29, 2022 14:42 IST

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि 50 विधायक हमारे साथ हैं। हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है। हम किसी फ्लोर टेस्ट को लेकर चिंतित नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिंदे ने कहा कि हम सब कुछ पास कर लेंगे और हमें कोई नहीं रोक सकता।उन्होंने ये भी कहा कि लोकतंत्र में बहुमत मायने रखता है और हमारे पास वह है।

गुवाहाटी: शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने गुवाहाटी में कहा कि वो कल मुंबई जा रहे हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए शिंदे ने कहा, "50 विधायक हमारे साथ हैं। हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है। हम किसी फ्लोर टेस्ट को लेकर चिंतित नहीं हैं। हम सब कुछ पास कर लेंगे और हमें कोई नहीं रोक सकता। लोकतंत्र में बहुमत मायने रखता है और हमारे पास वह है।"

बता दें कि महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र विधानसभा के सचिव से गुरुवार को 11 बजे उद्धव ठाकरे नीत सरकार का शक्ति परीक्षण कराने को कहा है। इस बीच शिंदे ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों की शांति एवं समृद्धि के लिए गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में प्रार्थना की। शिंदे ने मंदिर के बाहर पत्रकारों से कहा कि वह "औपचारिकताएं पूरी करने के लिए" गुरुवार को मुंबई लौटेंगे। 

शिवसेना के असंतुष्ट विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पार्टी के बागी विधायक और निर्दलीय विधायकों का एक समूह 22 जून से गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में डेरा डाले हुए है। शिंदे के नेतृत्व वाला विद्रोही समूह मांग कर रहा है कि शिवसेना को महा विकास आघाड़ी गठबंधन (एमवीए) से हट जाना चाहिए, लेकिन शिवसेना सुप्रीमो और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हार मानने से इनकार कर दिया है और पार्टी ने अब असंतुष्टों से कहा है कि वे इस्तीफा दें और फिर से चुनाव लड़ें। एमवीए में कांग्रेस और राकांपा भी शामिल हैं।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?