लाइव न्यूज़ :

एक क्लिक पर मिलेगी सभी जानकारी, प्रग्नेंट महिलाओं के लिए शुरू हुआ 'आरसीएच पोर्टल'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 23, 2018 08:13 IST

Open in App

लोस सेवा सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती माताओं के लिए 'रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ पोर्टल'(आरसीएच पोर्टल) की संकल्पना क्रियान्वित की जा रही है. इस पोर्टल से गर्भवती महिला प्रसूति के लिए मायके, ससुराल अथवा अन्य कहीं भी गई हो, उसकी तबियत की जानकारी डॉक्टर्स को एक क्लिक पर मिल जाएगी.

यह जानकारी स्वास्थ्य उपसंचालक डॉ स्वप्निल लाले ने दी है. शासकीय अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की विभिन्न जांच की जाती है. इसमें उसका वजन, रक्त, हीमोग्लोबिन, शिशु का वजन, सोनोग्राफी आदि का समावेश होता है. इस संदर्भ में कार्ड पर पंजीयन किया जाता है, लेकिन गर्भवती महिला जब प्रसूति के लिए मायके अथवा अन्य कहीं जाती है तो उसके साथ वह पंजीयन वाला कार्ड नहीं होता.

परिणामस्वरूप अस्पताल में डॉक्टर्स को फिर नए सिरे से जांच करने के बाद उपचार करने पड़ते हैं. इससे बहुत सारा समय बर्बाद होता है. जब महिला प्रसूति की वेदनाओं से कराहती हुई अस्पताल में आती है, तब उक्त सभी जांच के कारण खतरा भी पैदा होता है. इन समस्याओं से निपटने के लिए आरसीएच पोर्टल तैयार किया गया है.

इसमें प्रत्येक गर्भवती माता की जांच और तबियत की जानकारी दी जाती है. जब यहां पर गर्भवती माता प्रसूति के लिए आती है, तब एक ही पल में उसकी संपूर्ण जानकारी डॉक्टरों को मिल जाती है. इससे प्रसूति की रुकावटें दूर होने में मदद होती है. डॉ लाल ने कहा कि जिला सामान्य अस्पताल, महिला अस्पताल, उप जिला अस्पतालों में यह यंत्रणा उपलब्ध कराई गई है. किसी कारणवश उसमें रुकावट आती है, लेकिन आगामी समय में प्रशिक्षित कर्मचारी और ऑनलाइन व्यवस्था उपलब्ध करा दी जाएगी.

टॅग्स :इंडियाहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए