लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव जीतते ही रवि किशन ने गोरखपुर की जनता से किए ये वादे, कहा- रोजगार प्राथमिकता

By भाषा | Updated: May 24, 2019 01:05 IST

गोरखपुर को भाजपा का गढ़ माना जाता है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ ने तीन लाख से अधिक मतों से इस सीट से जीत दर्ज की थी। योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से रिक्त हुई इस सीट पर कराए गए उपचुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार प्रवीण निषाद ने जीत दर्ज की थी।

Open in App

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर संसदीय सीट से जीत दर्ज करने के बाद भाजपा उम्मीदवार और फिल्म अभिनेता रविकिशन ने गुरुवार को कहा कि अपने क्षेत्र में रोजगार के अवसर मुहैया कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों को दिया।

रवि किशन ने चुनाव परिणाम के बाद पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘मेरी प्राथमिकता अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता के लिए रोजगार के अवसर का सृजन करना है। इस बारे में राज्य सरकार के सहयोग के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी जी से चर्चा करूंगा और इस काम में जुट जाऊंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी प्राथमिकता केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों को जनता के बीच ले जाने की भी है। रवि किशन ने अपने करीबी उम्मीदवार समाजवादी पार्टी के रामभुआल निषाद को 3,01,664 मतों के अंतर से हराया। रवि किशन को 7,17,122 मत मिले जबकि निषाद को 4,15,458 मत मिले।

गौरतलब है कि गोरखपुर को भाजपा का गढ़ माना जाता है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ ने तीन लाख से अधिक मतों से इस सीट से जीत दर्ज की थी। योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से रिक्त हुई इस सीट पर कराए गए उपचुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार प्रवीण निषाद ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले निषाद भाजपा में शामिल हो गए। 

टॅग्स :रवि किशनलोकसभा चुनावगोरखपुरउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतBMC Elections 2026: मुंबई बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए अपर्णा यादव और रवि किशन समेत यूपी के नेताओं से समर्थन मांगा

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

क्रिकेटIndia T20 World Cup Squad: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सफलता के बाद 3 साल बाद ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी

क्राइम अलर्टबिहार में प्रचार किया तो गोली मार देंगे?, सांसद रवि किशन को फोन पर धमकी देने वाला लुधियाना से अरेस्ट अजय कुमार यादव

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए