लाइव न्यूज़ :

कन्हैया कुमार की हार पर बोले रवि किशन- तुम देश के टुकड़े-टुकड़े कहकर कभी नहीं जीत पाओगे

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 24, 2019 13:53 IST

रवि किशन ने समाचार एजेंसी एएनआई से  कहा, ''जब आप देश के टुकड़े-टुकड़े की बात करते हैं, आप लोगों का भरोसा नहीं जीत सकते हैं। देशद्रोही होकर और देश के खिलाफ बोलकर, स्थापित सरकार को गाली देकर आप कभी नहीं जीत पाएंगे।''

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में बिहार के बेगुसराय से चुनाव हारने वाले सीपीआई के कन्हैया कुमार के खिलाफ गोरखपुर से जीत दर्ज करने वाले बीजेपी के रवि किशन ने बयान दिया है।रवि किशन ने कहा कि जो लोग देश के टुकड़े-टुकड़े होने की बात करते हैं, वे जनता का भरोसा कभी नहीं जीत सकते हैं।

लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुत से जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसकी अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के खेमे में खुशी और जश्न का माहौल है। इसी के साथ विपक्षियों की हार पर भी तंज कसे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से चुनाव जीतने के बाद बीजेपी उम्मीदवार और अभिनेता रवि किशन ने बिहार के बेगुसराय से चुनाव हारे कन्हैया कुमार की हार पर बयान दिया है। रविकिशन ने कहा कि जो लोग देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात करते हैं वे कभी चुनाव नहीं जीत सकते हैं। 

रवि किशन ने समाचार एजेंसी एएनआई से  कहा, ''जब आप देश के टुकड़े-टुकड़े की बात करते हैं, आप लोगों का भरोसा नहीं जीत सकते हैं। देशद्रोही होकर और देश के खिलाफ बोलकर, स्थापित सरकार को गाली देकर आप कभी नहीं जीत पाएंगे।''

बता दें कि 2016 में एक वीडियो सामने आया था जिसमें जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुछ छात्र कथित तौर पर देश विरोधी नारे लगाते हुए देखे जा रहे थे। उस घटना के बाद से कन्हैया कुमार लोगों के निशाने पर आ गए थे। 

वहीं, 2014 के आम चुनाव में रवि किशन ने यूपी के जौनपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और तब उन्हें हार नसीब हुई थी। दो साल पहले रवि किशन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। 

1998 से लगातार पांच बार योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद रहे लेकिन पिछले वर्ष उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रवीण कुमार निषाद ने यह सीट बीजेपी से हथिया ली थी।

2017 में योगी आदित्यनाथ के यूपी का सीएम बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी। रवि किशन ने अपने प्रतिद्वंदी सपा के रामभुआल निषाद को तीन लाख से ज्यादा वोटों से हराया। वहीं, बेगुसराय में बीजेपी के गिरिराज सिंह ने सीपीआई के कन्हैया कुमार को वोटों के भारी अंतर से हराया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रवि किशनकन्हैया कुमारगिरिराज सिंहयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीकांग्रेससमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई