लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने यूपी की 7 लोकसभा सीटों के लिए जारी की नई लिस्ट, गोरखपुर से रवि किशन को मिला टिकट

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 15, 2019 15:59 IST

संत कबीर नगर लोकसभा सीट से प्रवीण निषाद को टिकट दिया गया है। प्रवीण निषाद वर्तमान में गोरखपुर से सांसद हैं। निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद के बेटे हैं। पुत्र प्रवीण। प्रवीण निषाद 2018 के उपचुनाव में सपा के टिकट पर गोरखपुर से लोकसभा चुनाव जीता था।

Open in App
ठळक मुद्देगोरखपुर लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का गढ़ मानी जाती है।1998 से लेकर 2017 तक उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सीट से सांसद रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक और लिस्ट जारी कर दी है।  गोरखपुर लोकसभा सीट से अभिनेता रवि किशन को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, संत कबीर नगर लोकसभा सीट से प्रवीण निषाद को टिकट दिया गया है। रवि किशन ने 2014 में कांग्रेस की ओर से जौनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। हालांकि रवि किशन चुनाव हार गए थे। जौनपुर रवि किशन का होम टाउन है। 

इसके अलावा अम्बेडकर नगर लोकसभा सीट से मुकुट बिहारी को टिकट दिया गया है। देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। जौनपुर से केपी सिंह को, भदोही से रमेश बिंद को, प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता को टिकट दिया गया है। 

यहां देखें लिस्ट 

1- गोरखपुर लोकसभा सीट- रवि किशन2- संत कबीर नगर लोकसभा सीट- प्रवीण निषाद3- अम्बेडकर नगर लोकसभा सीट-  मुकुट बिहारी4- देवरिया लोकसभा सीट-  रामापति राम त्रिपाठी5- जौनपूर लोकसभा सीट-  केपी सिंह6- भदोही लोकसभा सीट-  रमेश बिंद7- प्रतापगढ़ लोकसभा सीट - संगम लाल गुप्ता 

प्रवीण निषाद वर्तमान में गोरखपुर से सांसद हैं। निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद के बेटे हैं। पुत्र प्रवीण। प्रवीण निषाद 2018 के उपचुनाव में सपा के टिकट पर गोरखपुर से लोकसभा चुनाव जीता था। निषाद पार्टी एनडीए में शामिल हो गई है। 

गोरखपुर लोकसभा सीट का इतिहास 

यूपी की गोरखपुर सीट हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। गोरखपुर लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का गढ़ मानी जाती है। ये कहना गलत नहीं होगा कि ये सीट वहां के गोरखनाथ मठ के लिए आरक्षित रहती है। 1991 से लेकर 2014 तक के सभी लोकसभा चुनावों में इस गोरखपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ही जीतते आए हैं। 1998 से लेकर 2017 तक उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सीट से सांसद रहे हैं और 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद उनको सांसद का पद छोड़ना पड़ गया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019गोरखपुरसंत कबीर नगरदेवरियाजौनपुरप्रतापगढ़भदोही
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी में एक आदमी ने अपनी बेटी का रेप करने पर अपने गे पार्टनर का काटा प्राइवेट पार्ट, फिर कर ली खुदकुशी

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतUP : भदोही के भाजपा सांसद की कथित दावत में मटन न मिलने पर मचा हंगामा

भारतयोगी सरकार के पूर्व मंत्री बोले- 'थाना और तहसील स्तर पर ऐसा भ्रष्टाचार नहीं देखा, जीवन के 42 वर्षों में पहली बार...'

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई