लाइव न्यूज़ :

'जब तक 30 रुपये का झंडा नहीं लोगे राशन नहीं मिलेगा', सपा ने वीडियो शेयर कर भाजपा सरकार पर लगाया आरोप

By शिवेंद्र राय | Updated: August 13, 2022 16:03 IST

समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर भाजपा सरकार पर लोगों को जबरदस्ती तिरंगा बेचने का आरोप लगाया है। सपा ने कहा है कि भाजपा सरकार में गरीब लोगों को जबरदस्ती झंडा खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी ने शेयर किया सरकारी राशन की दुकान का वीडियोकहा, लोगों को जबरदस्ती बेचा जा रहा है तिरंगा झंडा नहीं खरीदने पर राशन नहीं देने का आरोप लगाया

नई दिल्ली: आजादी के 75 साल पूरे होने पर सरकार द्वारा देश भर में हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने 20 करोड़ परिवारों को तिरंगा बांटने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं। उत्तर प्रदेश सरकार भी प्रधानमंत्री की अपील को सफल बनाने में जुटी हुई है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है और आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में गरीब लोगों को जबरदस्ती झंडा खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। 

ट्वीटर पर वीडियो शेयर कर सपा ने कहा, भाजपा सरकार में सरकारी सस्ते गल्ले की राशन दुकान से जब तक 30 रुपये का झंडा नहीं लोगे राशन नहीं मिलेगा। जनता में राष्ट्रभावना जगाने की ये कौन सी जबरदस्ती है भाई ? या जबरन झंडा खरीदने/बेचने के बहाने इस बार भाजपा सरकार का किसी कपड़ा उद्योगपति को फायदा पहुंचाने का प्लान है ?

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति साईकल पर सरकारी राशन की दुकान से राशन ले जा रहा है। उसके पास एक तिरंगा भी है। वीडियो बना रहे व्यक्ति के पूछने पर शख्स बताता है कि गल्ले की दुकान पर तिरंगा 30 रुपये में दिया जा रहा है। साथ ही राशन ले जा रहा व्यक्ति यह भी बताता है कि जब तक 30 रुपये में तिरंगा नहीं खरीदा जाए, तब तब तक राशन नहीं मिल रहा है। समाजावादी पार्टी अब वीडियो के साझा करके भाजपा सरकार पर हमलावर है। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि यह वीडियो कहां का है। 

बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। भाजपा के नेताओं ने आज सुबह ही अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया और बच्चों को तिरंगा बांटा। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान शुरू करने के पीछे का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का आह्वान करना और अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को प्रोत्साहित करना है।

टॅग्स :वायरल वीडियोसमाजवादी पार्टीआजादी का अमृत महोत्सवहर घर तिरंगाBJPउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल