लाइव न्यूज़ :

ओएनओआरसी के तहत 10 प्रतिशत लाभार्थियों के राशन कार्ड को आधार से जोड़ा गया : मंत्री

By भाषा | Updated: August 21, 2021 16:33 IST

Open in App

असम के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रंजीत कुमार दास ने शनिवार को बताया कि राज्य में ‘एक देश एक राशन कार्ड (ओएनओआरसी) के तहत अभी तक महज 10 प्रतिशत लाभार्थियों ने ही अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक कराया है। मंत्री ने कहा कि सरकार इस योजना के तहत सोमवार से लाभ देना शुरू करेगी। उन्होंने लाभार्थियों से अनुरोध किया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए वे अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक कराएं। संवाददाता सम्मेलन में दास ने कहा कि राज्य में अभी तक सिर्फ 10.7 प्रतिशत लाभार्थियों ने अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक कराया है। उन्होंने बताया कि राज्य में राशन कार्ड के डिजिटाइजेशन (सभी 2.5 करोड़ लाभार्थियों के लिए) का काम पूरा हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज