लाइव न्यूज़ :

दिल छूने वाला VIDEO: रतन टाटा के गोद लिए डॉग 'गोवा' ने उन्हें अंतिम बार श्रद्धांजलि दी

By रुस्तम राणा | Updated: October 10, 2024 17:49 IST

यह दिल को छू लेने वाला वीडियो कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सभी लोगों और सोशल मीडिया पर छा गया। शोकाकुल कुत्ते को एनसीपीए लॉन में ले जाया गया, जहां राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे रतन टाटा के पार्थिव शरीर को जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा के निधन के बाद उन के पालतू कुत्ते 'गोवा' को गुरुवार को आखिरी बार उन्हें श्रद्धांजलि दीयह दिल को छू लेने वाला वीडियो कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सभी लोगों और सोशल मीडिया पर छा गयादिग्गज उद्योगपति का बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया

Viral Video: देश और दुनिया के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे। रह गई हैं तो बस उनकी यादें। टाटा के निधन के बाद उन के पालतू कुत्ते 'गोवा' को गुरुवार को आखिरी बार उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए देखा गया। यह दिल को छू लेने वाला वीडियो कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सभी लोगों और सोशल मीडिया पर छा गया। शोकाकुल कुत्ते को एनसीपीए लॉन में ले जाया गया, जहां राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे रतन टाटा के पार्थिव शरीर को जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

कई लोगों को यह जानने में दिलचस्पी थी कि कुत्ते का नाम 'गोवा' क्यों रखा गया। इसकी कहानी यह है कि जब रतन टाटा एक बार गोवा में थे, तो एक आवारा कुत्ता उनका पीछा करने लगा था। कुत्ते के व्यवहार से बेहद प्रभावित होकर रतन टाटा ने तुरंत उसे गोद लेने और मुंबई लाने का फैसला किया, जहाँ वे रहते हैं। टाटा ने तब प्यारे कुत्ते का नाम 'गोवा' रखा और उसे अन्य आवारा कुत्तों के साथ बॉम्बे हाउस में आश्रय दिया गया।

रतन टाटा आवारा कुत्तों की भी बहुत परवाह करते थे और उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि प्रतिष्ठित ताज होटल और मुंबई में बॉम्बे हाउस, जो टाटा समूह का मुख्यालय है, के आसपास आवारा कुत्तों की देखभाल की जाए। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया।

सभी क्षेत्रों से लोग और प्रमुख हस्तियां एनसीपीए (राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र) में दिग्गज व्यवसायी, परोपकारी और टाटा संस के मानद चेयरमैन को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचीं।

टॅग्स :रतन टाटावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी