लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

By भाषा | Updated: July 11, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार को कहा कि वह देशभर में अपने कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा, ताकि कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर आने पर वे प्रशासन के साथ मिलकर लोगों की सहायता कर सकें।

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने एक बयान में कहा कि इस कार्यक्रम में एक विशेष मॉड्यूल होगा, जिससे कार्यकर्ता सभी आवश्यक उपायों से माताओं और बच्चों की सहायता कर सकेंगे।

उन्होंने कहा, “कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर, देशभर में कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा, जिससे वे प्रशासन का सहयोग कर पीड़ितों की सहायता कर सकें।” आंबेकर ने कहा, “एक बार प्रशिक्षण मिलने के बाद यह कार्यकर्ता समाज का मनोबल बढ़ाएंगे और स्थिति से निपटने के लिए लोगों को उचित समय पर सभी आवश्यक जानकारी देंगे।”

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, “विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम एक अगस्त से शुरू होगा। कुछ स्थानों पर प्रशिक्षण देर से शुरू हो सकता है लेकिन सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम अगस्त के अंत तक पूरे होंगे।” आंबेकर ने कहा कि सितंबर से, प्रत्येक गांव और शहर में “जन जागरण” अभियान के तहत और लोगों तथा सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाएगा।

संघ पदाधिकारी ने कहा कि मध्य प्रदेश के सतना में आरएसएस अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक की बैठक में महामारी की दूसरी लहर की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रांतों में दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की गई।

आंबेकर ने कहा कि महामारी के बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है और संघ की शाखाओं का संचालन देशभर में शुरू हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos