लाइव न्यूज़ :

रैपिड टेस्टिंग फास्टः कोरोना संक्रमण पकड़ने में फेल, निगेटिव आने के बाद भी लक्षण दे रहे दिखाई, जानिए क्या है मामला

By एसके गुप्ता | Updated: November 6, 2020 21:26 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्द्धन ने दिल्ली सरकार के साथ हुई बैठक में कहा है कि वह एंटीजन रैपिड टेस्टिंग में निगेटिव आने वाले रोगियों की जांच को सही नहीं मानते हुए रोगियों से दोबारा जांच कराने को कहें।

Open in App
ठळक मुद्देरैपिड टेस्टिंग प्रक्रिया आसान है और नतीजे भी कुछ मिनटों में आने का दावा किया जाता है। ज्यादातर मामलों में लक्षण का पता ही नहीं चल रहा है।तमिलनाडु की तर्ज पर आरटीपीसीआर टेस्ट को बढ़ाने की जरूरत है।हर्ष वर्धन ने कहा है कि भारत की रिकवरी दर 92 फीसदी से अधिक और दिल्ली की रिकवरी दर 89 फीसदी है।

नई दिल्लीः कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अब तक कोई वैक्सीन नहीं है। एकमात्र कोरोना टेस्ट के जरिए संक्रमितों की पहचान कर उन्हें ट्रेस और ट्रीटमेंट की पॉलिसी अपनाई गई है। 

ऐसे में रैपिड किट कोरोना टेस्टिंग में एक उम्मीद की तरह आई थी। रैपिड टेस्टिंग प्रक्रिया आसान है और नतीजे भी कुछ मिनटों में आने का दावा किया जाता है। ज्यादातर मामलों में लक्षण का पता ही नहीं चल रहा है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्द्धन ने दिल्ली सरकार के साथ हुई बैठक में कहा है कि वह एंटीजन रैपिड टेस्टिंग में निगेटिव आने वाले रोगियों की जांच को सही नहीं मानते हुए रोगियों से दोबारा जांच कराने को कहें। क्योंकि इस किट के नतीजे ज्यादा सटीक नहीं आ रहे हैं। तमिलनाडु की तर्ज पर आरटीपीसीआर टेस्ट को बढ़ाने की जरूरत है।

डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा है कि भारत की रिकवरी दर 92 फीसदी से अधिक और दिल्ली की रिकवरी दर 89 फीसदी है।दिल्ली में आरएटी और आरटी पीसीआर जांच की तिरछी स्थिति है, 77 फीसदी जांच आरएटी से की जाती हैं, जबकि कुल 23 फीसदी जांच आरटी पीसीआर से की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि गलत निगेटिव परिणामों से कोविड के संक्रमण में संतुष्टि की भावना उभर सकती है, उन्होंने कहा कि यदि निगेटिव परिणाम वाले लोगों में इन्फ्लुएंजा लाइक बीमारी/एसआरआई के लक्षण आते हैं तो उन सबकी अनिवार्य रूप से दोबारा जांच कराई जानी चाहिए। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में तमिलनाडु एकमात्र ऐसा राज्य है जहां एक करोड् लोगों की आरटीपीसीआर कोरोना टेस्टिंग की गई है। यहां अधिकांश टेस्टिंग आरटीपीसीआर तकनीक से की गई है। जिसके परिणाम सटीक आते हैं।

जबकि रैपिड टेस्टिंग किट के परिणाम दावों के विपरीत करीब 70 फीसदी ही सही आ रहे हैं। ऐसे में सरकार की चिंता यह है कि अगर टेस्टिंग सही नहीं होगी तो कोरोना रोगियों की ट्रेसिंग, मॉनिटरिंग और ट्रीटमेंट की चेन पर कैसे काम किया जाएगा। दिल्ली में एक दिन में करीब 50 हजार लोगों की कोरोना टेस्टिंग हो रही है।

इसमें रैपिड एंटीजन किट से करीब 36500 टेस्ट हो रहे हैं और बाकी टेस्टिंग आरटीपीसीआर व अन्य तरीकों से की जा रही है। दिल्ली में रोजाना 6.5 हजार से ज्यादा रोगी आ रहे हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से केंद्र के निर्देशानुसार आरटीपीसीआर टेस्टिंग को बढ़ाने के लिए कहा है। जिससे टेस्टिंग के सटीक नतीजे आ सकें।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियातमिलनाडुहर्षवर्धनस्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील