लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश के CM पर लगे रेप के आरोप, पुलिस ने महिला को भगाया-पीड़िता पहुंची दिल्ली

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 15, 2018 17:55 IST

पेमा खांडू ने 17 जुलाई 2016 को अरुणाचल प्रदेश के सीएम पद की शपथ ले ली थी। पेमा 36 साल के हैं।

Open in App

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के खिलाफ एक महिला ने रेप के आरोप लगाए हैं। इस मामले में कहा गया है कि उस महिला की पीड़ा पुलिस और कोर्ट ने भी नहीं सुनी। उसके बाद उसने राष्ट्रीय महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया। महिला आयोग के संज्ञान में मामला आने के बाद शिकायत दर्ज की गई है।   

आरोप लगाने वाली महिला की वकील रश्मी भाटी ने बताया है कि मेरे मुवक्किल ने अरुणाचल प्रदेश के सीएम के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है। यह घटना साल 2008 की ही। 

उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि इस मामले में पीड़ित महिला ने पुलिस और अदालत में शिकायत की थी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद दिल्ली में महिला आयोग से शिकायत की गई है। 

आपको बता दें कि पेमा खांडू ने 17 जुलाई 2016 को अरुणाचल प्रदेश के सीएम पद की शपथ ले ली थी। पेमा 36 साल के हैं और नबाम तुकी की जगह उन्होंने इस पद को संभाला था। पेमा खांडू दिवंगत नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के बेटे हैं। दोरजी की मृत्यु 2011 में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हो गई थी। 

पेमा अरुणाचल के एन्वायरन्मेंट एंड वाटर रिसोर्स मिनिस्टर रह चुके हैं। वे मुक्तो (सुरक्षित) क्षेत्र से विधायक हैं। वे 2010 में तवांग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे।

टॅग्स :पेमा खांडूरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण