लाइव न्यूज़ :

रायगढ़ पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए राणे, वकील ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी

By भाषा | Updated: August 30, 2021 13:55 IST

Open in App

केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे तबीयत खराब होने के कारण रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में सोमवार को पेश नहीं हुए। राणे के वकील संदेश चिकने स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक दयानंद गावड़े के कार्यालय में राणे की ओर से पेश हुए। उन्होंने पुलिस को बताया कि राणे की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह नहीं आ पाएंगे। गावड़े ने बताया कि सोमवार को सुबह पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के बाहर, राणे के आने की संभावना को देखते हुए पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई थी। स्थिति अब सामान्य है। चिकने के साथ भाजपा के स्थानीय नेता भी कार्यालय पहुंचे थे। गौरतलब है कि केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे ने दावा किया था स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘ मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।’’ इसके बाद मामले में उन्हें गत मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था, हालांकि उसी रात रायगढ़ जिले के महाड की एक अदालत से उन्हें जमानत मिल गई थी। अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद 15 हजार रुपये के मुचलके पर राणे को जमानत दे दी थी और उन्हें 30 अगस्त और 13 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक अलीबाग (रायगढ़) के कार्यालय में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया था। महाड में राणे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 189 (लोकसेवक को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने) और धारा 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना) तथा धारा 505 (सार्वजनिक तौर पर शरारत से संबंधित बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है। राणे के खिलाफ इस मामले में महाराष्ट्र में कुल चार प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल