लाइव न्यूज़ :

रामचरित मानस विवाद: यूपी के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने 'नाली के कीड़े' से की सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की तुलना

By रुस्तम राणा | Updated: February 7, 2023 18:02 IST

पत्रकार ने जब कैबिनेट मंत्री से स्वामी प्रसाद की रामचरित मानस पर टिप्पणी पर सवाल किया तो मंत्री ने अपने जवाब में कहा, हीरे की परख जोहरी जानता है। जिन लोगों को पता ही नहीं है कि रामायण क्या चीज है, कमल और गुलाब की खुशबू भवरा जानता है, नाली का कीड़ा नहीं जानता है

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार ने यूपी कैबिनेट मंत्री से स्वामी प्रसाद की रामचरित मानस पर टिप्पणी पर किया था सवाल जवाब में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा, हीरे की परख जोहरी जानता हैउन्होंने आगे कहा- कमल और गुलाब की खुशबू भवरा जानता है, नाली का कीड़ा नहीं जानता

अलीगढ़: रामचरित मानस को लेकर उपजा विवाद फिलहाल थमा नहीं है। इस बीच उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मंगलवार को अलीगढ़ में मौर्य की तुलना नाली के कीड़े से कर दी है। पत्रकार ने जब कैबिनेट मंत्री से स्वामी प्रसाद की रामचरित मानस पर टिप्पणी पर सवाल किया तो मंत्री ने अपने जवाब में कहा, हीरे की परख जोहरी जानता है। जिन लोगों को पता ही नहीं है कि रामायण क्या चीज है, कमल और गुलाब की खुशबू भवरा जानता है, नाली का कीड़ा नहीं जानता है।

 

सोमवार को सपा नेता ने ट्विटर पर लिखा, मा. प्रधानमंत्री जी आप चुनाव के समय इन्हीं महिलाओं, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ो को हिंदू कहते हैं। आरएसएस प्रमुख, भागवत जी कहते हैं कि जाति पंडितों ने बनाई। तो आखिर इन्हें नीच, अधम, प्रताड़ित, अपमानित करने वाली रामचरित्र मानस की आपत्तिजनक टिप्पड़ीयों को हटाने हेतु पहल क्यों नहीं।

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस पर टिप्पणी कर रहे हैं और इसमें से विवादित चौपाइयों को हटाने की मांग कर रहे हैं। 5 फरवरी को अपने एक ट्वीट में उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत के विवादित बयान को लेकर लिखा, यदि यह बयान मजबूरी का नहीं है तो साहस दिखाते हुए केंद्र सरकार को कहकर, रामचरितमानस से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर नीच, अधम कहने तथा महिलाओं, आदिवासियों, दलितों व पिछड़ों को प्रताड़ित, अपमानित करने वाली टिप्पणियों को हटवायें। मात्र बयान देकर लीपापोती करने से बात बनने वाली नही है। 

उन्होंने लिखा एक अन्य ट्वीट में लिखा, जाति-व्यवस्था पंडितो (ब्राह्मणों) ने बनाई है, यह कहकर RSS प्रमुख श्री भागवत ने धर्म की आड़ में महिलाओं, आदिवासियों, दलितों व पिछड़ो को गाली देने वाले तथाकथित धर्म के ठेकेदारों व ढोंगियों की कलई खोल दी, कम से कम अब तो रामचरित्र मानस से आपत्तिजनक टिप्पड़ी हटाने के लिये आगे आयें।

टॅग्स :स्वामी प्रसाद मौर्यसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं