लाइव न्यूज़ :

रमन बहल ने पीएसएसएसबी के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: November 8, 2021 23:37 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमन बहल ने सोमवार को पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। बहल के आप में शामिल होने की अटकलें हैं।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 2018 में बहल को पीएसएसएसबी का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

गुरदासपुर जिले के रहनेवाले बहल ने कहा कि उन्होंने पीएसएसएसबी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं बताया।

मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर बहल ने कहा, ‘‘मैंने कल कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है और वे जो भी फैसला करेंगे मैं उस पर चलूंगा।’’

बहल ने 2012 में गुरदासपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन असफल रहे थे। फिलहाल इस सीट का प्रतिनिधित्व कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह पहरा कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो