लाइव न्यूज़ :

Ram Temple inauguration: 14 टन वजनी, 7.9 करोड़ रुपये की लागत, 40 फुट लंबी और 12 मीटर ऊंची, लता मंगेशकर चौक नया सेल्फी केंद्र, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2024 12:44 IST

Ram Temple inauguration: चौराहे के केंद्र में स्थापित 14 टन वजनी एक विशाल अलंकृत वीणा की प्रतिकृति अपना यह काम बखूबी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकला में लोगों को अपनी ओर खींचने की शक्ति होती है।चौक पर लोग उत्साह के साथ सेल्फी ले रहे हैं। 7.9 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया गया है।

Ram Temple inauguration: उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में मशहूर गायिका लता मंगेशकर को समर्पित चौक स्थानीय निवासियों और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस चौक पर लोग उत्साह के साथ सेल्फी ले रहे हैं। कला में लोगों को अपनी ओर खींचने की शक्ति होती है।

इस चौराहे के केंद्र में स्थापित 14 टन वजनी एक विशाल अलंकृत वीणा की प्रतिकृति अपना यह काम बखूबी कर रही है। अधिकारियों ने पहले बताया था कि 40 फुट लंबी और 12 मीटर ऊंची इस प्रतिकृति को प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने बनाया है। इसे करीब 7.9 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया गया है।

लता मंगेशकर चौक राम पथ और धर्म पथ के चौराहे पर स्थित है। राम मंदिर के आगामी अभिषेक समारोह से पहले दोनों पथों को सुंदर प्रकाशमान स्तंभों के साथ खूबसूरती से सजाया गया है। अयोध्या और पड़ोसी जिलों से सैकड़ों लोग 31 दिसंबर की रात को नववर्ष का जश्न मनाने के लिए लता मंगेशकर चौक पर एकत्र हुए थे।

चौक पर सेल्फी लेने के लिए लोगों ने रविवार रात 10 बजे से ही चौक पर आना शुरू कर दिया था। स्थानीय लोग इस सार्वजनिक स्थान के अचानक लोकप्रिय होने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या में 30 दिसंबर को हुए रोड शो को देते हैं। इस दौरान वह लता मंगेशकर चौक पर रुके थे और तस्वीर खिंचवाई थीं।

प्रधानमंत्री की यहां की यात्रा से एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चौक पर एक सेल्फी ली थी। नववर्ष की पूर्व संध्या पर चौक पर अपनी पत्नी साधना के साथ पहुंचे स्थानीय निवासी अखिलेश पांडेय ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''हम नववर्ष के अवसर पर लखनऊ जाते थे या फिर घर में रहते थे।

लेकिन अब हमारे शहर का विकास हुआ है और यहां पर इस तरह के स्थान हैं। अब पास के शहरों और कस्बों से भी लोग जश्न मनाने के लिए आ रहे हैं।'' साधना ने बताया कि लता मंगेशकर चौक के आकर्षण का मुख्य केंद्र वीणा की प्रतिकृति है जो बहुत ही सुंदर है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवंगत गायिका लता मंगेश्कर की 93वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए नया घाट के पास इस चौक का निर्माण कराया। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने 28 दिसंबर 2022 को वर्चुअल तरीके से किया था। 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष