लाइव न्यूज़ :

रामनवमी और हनुमान जयंती के मौके पर कई राज्य में हिंसा, सीएम नीतीश बोले-धर्म के नाम पर गड़बड़ी कैसे कर सकते हैं?

By एस पी सिन्हा | Updated: April 18, 2022 18:25 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यहां सभी धर्मों को अपने अपने मुताबिक काम करने की इजाजत है. हमारा देश धर्मनिरपेक्ष और मजहबी आधार पर लोगों को यह अधिकार मिला हुआ है.

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा और चार विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों के नतीजे घोषित हुए हैं.भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकी.उपचुनाव का कोई बहुत मतलब नहीं होता है.

पटनाः देश के अलग-अलग हिस्सों में रामनवमी और हनुमान जयंती के मौके पर हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिंता जताई है. जनता दरबार कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा कि धर्म के नाम पर गड़बड़ी फैलाना ठीक नहीं है.

 

जो लोग पूजा करते हैं, वह गड़बड़ी कैसे कर सकते हैं? अगर कोई गड़बड़ी करता है, तो वह पूजा पाठ करने वाला व्यक्ति नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा स्पष्ट मानना है कि धर्म में विवाद के लिए कोई स्थान नहीं है. उन्होंने कहा कि धर्म में तालमेल का होना बेहद जरूरी है. विवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए.

बिहार इस मामले में उदाहरण रहा है. नीतीश कुमार ने कहा कि यहां सभी धर्मों को अपने अपने मुताबिक काम करने की इजाजत है. हमारा देश धर्मनिरपेक्ष और मजहबी आधार पर लोगों को यह अधिकार मिला हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में इन सब बातों को हम जगह ही नहीं देते बिहार में माहौल एकदम शांतिपूर्ण है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2006 के पहले बिहार में क्या होता था यह सबको मालूम है. लेकिन आज ऐसी कोई भी घटना बिहार में नहीं होती. नीतीश कुमार ने कहा कि आज जो लोग विपक्ष में बैठे हैं, वह भले ही सवाल कर लें. लेकिन उनको भी मालूम है कि उनके शासन में रहते बिहार में क्या कुछ हुआ है.

उनके मंत्रिमंडल के कुछ सहयोगियों के बयान को लेकर पूछे गये सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि अगर कोई ऐसा बयान देता है, तो मुझे बता दीजिए. मैं सीधे फोन पर पूछ लूंगा. उन्होंने कहा कि भूलवश कोई ऐसा बयान दे सकता है, लेकिन मैंने अपने सभी सहयोगियों को स्पष्ट कर रखा है कि कोई विवादित बयान ना दें.

हाल ही में एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों के नतीजे घोषित हुए हैं. इन राज्यों में भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकी. इस बावत जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि उपचुनाव का कोई बहुत मतलब नहीं होता है. कोई उपचुनाव जीतकर सोचता है कि बहुत बड़ी बात हो गई, तो इसका कोई मतलब नहीं है. यह मामूली चीज है.

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसादिल्लीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो