लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे, हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना, देखें वायरल वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 19, 2024 15:37 IST

Ram Mandir: अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में 22 जनवरी को होने जा रहे भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए महाराष्ट्र के अमरावती से 500 किलोग्राम ‘कुमकुम’ की पत्तियां भेजी गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देRam Mandir Inauguration: आध्यात्मिक नेता राजेश्वर मौली और जितेंद्रनाथ महाराज के हाथों ‘कुमकुम’ की पत्तियां अयोध्या भेजी गई हैं।Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या रवाना करने के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में सांसद नवनीत राणा शामिल हुईं। Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony: भारत में कुमकुम की पत्तियों का गहरा सामाजिक और धार्मिक महत्व है।

Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में राम मंदिर पहुंचकर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और यहां सबसे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन किए। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद मुख्यमंत्री राम मंदिर गए और ‘सुखी-स्वस्थ’ उत्तर प्रदेश की कामना की इस दौरान, मुख्यमंत्री ने 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री पिछले 11 दिन में तीसरी बारी अयोध्या के दौरे पर आए हैं।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह : अमरावती से 500 किलोग्राम ‘कुमकुम’ की पत्तियां भेजी गईं

अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में 22 जनवरी को होने जा रहे भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए महाराष्ट्र के अमरावती से 500 किलोग्राम ‘कुमकुम’ की पत्तियां भेजी गई हैं। आध्यात्मिक नेता राजेश्वर मौली और जितेंद्रनाथ महाराज के हाथों ‘कुमकुम’ की पत्तियां अयोध्या भेजी गई हैं। कुमकुम की पत्तियां अयोध्या रवाना करने के संबंध में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद नवनीत राणा शामिल हुईं। भारत में कुमकुम की पत्तियों का गहरा सामाजिक और धार्मिक महत्व है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: गुजरात में 22 जनवरी को सरकारी कार्यालयों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी

अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव मनाने के लिए 22 जनवरी को गुजरात के सभी सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक कार्यालय बंद रखने की अधिसूचना बृहस्पतिवार देर रात जारी की गई।

अधिसूचना में कहा गया है, ''पूरा देश 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह के प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाएगा। राज्य सरकार के सभी कार्यालय और संस्थान 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेंगे ताकि राज्य के लोग उत्सव में भाग ले सकें।'' केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को अपने सभी कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि नई अयोध्या में अब कभी कर्फ्यू नहीं लगेगा, बल्कि राम नाम संकीर्तन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यहां कभी गोली नहीं चलेगी, बल्कि रामभक्तों को लड्डू के गोले मिलेंगे। उन्होंने 1990 में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार द्वारा कारसेवकों पर गोली चलाने के आदेश के संदर्भ में यह बात कही है।

राजस्थान में 22 जनवरी को आधे दिन के अवकाश की घोषणा

राजस्थान विधानसभा सत्र से पूर्व बृहस्पतिवार रात को भाजपा विधायक दल की बैठक को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देजनर 22 जनवरी को राजस्थान में आधे दिन की छुट्‌टी की घोषणा की।

विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और अन्य उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा समेत मंत्रिमंडल के सदस्य और विधायक मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बैठक में मौजूद नहीं थी।

बैठक के बाद मंत्री सुरेश रावत ने संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा है कि राज्य में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी रहेगी। वहीं, असम और ओडिशा की सरकारों ने भी 22 जनवरी को आधे-आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट