लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, अगर बालासाहेब जीवित होते, तो सराहना करते हुए मोदी की पीठ थपथपाते..., जानें सीएम शिंदे ने क्यों किया याद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2024 13:29 IST

Ram Mandir LIVE: जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पीठ थपथपाते।

Open in App
ठळक मुद्देरत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र के राजापुर में रैली को संबोधित कर रहे थे।अनुच्छेद 370 को हटाना और राम मंदिर का निर्माण दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के सपने थे। ये अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण साकार हो गए हैं।

Ram Mandir LIVE: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे अगर जीवित होते तो वह अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पीठ थपथपाते।

शिंदेअपनी पार्टी के 'शिव संकल्प' जन संपर्क कार्यक्रम के तहत रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र के राजापुर में रैली को संबोधित कर रहे थे। शिंदे ने कहा, "अनुच्छेद 370 को हटाना और राम मंदिर का निर्माण दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के सपने थे। ये अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण साकार हो गए हैं। अगर बालासाहेब जीवित होते, तो सराहना करते हुए मोदी की पीठ थपथपाते।"

अयोध्या : प्राण प्रतिष्ठा से पहले 17 जनवरी को रामलला की प्रतिमा का नगर भ्रमण कार्यक्रम रद्द

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 17 जनवरी को प्रस्तावित देव विग्रह के नगर भ्रमण कार्यक्रम को मंदिर ट्रस्ट ने रद्द कर दिया है। ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने सोमवार को बताया कि प्रतिमा को पूरे अयोध्या नगर में घुमाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

इसके बजाय, ट्रस्ट उसी दिन (17 जनवरी) राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के अंदर प्रतिमा के भ्रमण की व्यवस्था करेगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर ट्रस्ट ने सुरक्षा कारणों से इस प्रस्तावित कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने काशी के आचार्यों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद लिया।

अयोध्या प्रशासन के मुताबिक, ट्रस्ट की बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि जब रामलला की नयी प्रतिमा को शहर में ले जाया जाएगा तो श्रद्धालु और तीर्थयात्री दर्शन के लिए उमड़ पड़ेंगे और प्रशासन के लिए भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाएगा। 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याबाल ठाकरेशिव सेनाएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी