लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir: सूरत में तैयार की गई विशेष साड़ी, भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरें उकेरी, 22 जनवरी से पहले अयोध्या पहुंचेगी, जानें खासियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2024 14:13 IST

Ram Mandir Live: साड़ी पर भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरें उकेरी गयी हैं और इसे भगवान राम की पत्नी सीता के लिए तैयार किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भेजा जाएगा। भगवान राम का कई वर्षों बाद अयोध्या मंदिर में अभिषेक किया जा रहा है। खुशी साझा करते हुए हमने एक विशेष साड़ी तैयार की है।

Ram Mandir Live: देश में कपड़े का हब कहे जाने वाले गुजरात के सूरत शहर में तैयार की गई एक विशेष साड़ी को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भेजा जाएगा। सूरत में कपड़ा उद्योग से जुड़े कारोबारी ललित शर्मा ने कहा कि इस साड़ी पर भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरें उकेरी गयी हैं और इसे भगवान राम की पत्नी सीता के लिए तैयार किया गया है।

इसे रविवार को यहां एक मंदिर में अर्पित किया गया। शर्मा से विचार-विमर्श कर साड़ी तैयार करने वाले कपड़ा कारोबारी राकेश जैन ने कहा कि यह वस्त्र माता जानकी के लिए बनाया गया है और इसे उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में मंदिर के लिए भेजा जाएगा। शर्मा ने साड़ी भेजने की किसी तारीख का उल्लेख नहीं किया लेकिन कहा कि यह 22 जनवरी से पहले अयोध्या पहुंच जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरी दुनिया में खुशी का माहौल है क्योंकि भगवान राम का कई वर्षों बाद अयोध्या मंदिर में अभिषेक किया जा रहा है। माता जानकी और भगवान हनुमान सबसे ज्यादा प्रसन्न हें।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘उनकी खुशी साझा करते हुए हमने एक विशेष साड़ी तैयार की है।

जिस पर भगवान राम और अयोध्या मंदिर की तस्वीरें उकेरी गयी हैं। यह साड़ी अयोध्या में राम मंदिर के लिए भेजी जाएगी।’’ शर्मा ने कहा कि अगर उन्हें कोई अनुरोध मिलता है तो वे भगवान राम के उन सभी मंदिरों में निशुल्क यह साड़ी भेजेंगे जहां माता जानकी भी विराजमान हैं।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याउत्तर प्रदेशSuratगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई