लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir Inauguration: 'राम आएंगे' गाना AI से हुआ तैयार, लता मंगेशकर की आवाज में ऑडियो वायरल

By आकाश चौरसिया | Updated: January 21, 2024 12:33 IST

अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मशहूर गायिका लता मंगेशकर का गाना 'राम आयेंगे' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन, इस गाने की खास बात यह है कि एआई के जरिए यह गाना तैयार हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर गायिका लता मंगेशकर का गाना 'राम आएंगे' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैगाने की खास बात यह है कि एआई के जरिए यह गाना तैयार हुआइस गाने को लेकर सभी सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी टिप्पणी रहे हैं

नई दिल्ली: अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मशहूर गायिका लता मंगेशकर की आवाज में एआई द्वारा तैयार हुआ गाना 'राम आयेंगे' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस गाने को लेकर सभी सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी बात रख रहे हैं। 

इस पर एक यूजर ने लिखा कि सच कहूं इससे अच्छा और कोई नहीं है असली वाला तो मैं कभी सुनता नहीं था इसे पूरा सुना। इसके साथ ही एक और यूजर ने कहा कि एआई के इस्तेमाल से तैयार हुए गाना बहुत अच्छा है। इसके साथ ही तीसरे यूजर ने कहा, "इस गाने को पूरा सुनकर मेरी आंख भर आई और इसके साथ मुझे बेहद शांति महसूस हुई। इसके साथ ही इस गाने को शेयर करने वाले को शुक्रिया कहा"। 

चौथे सोशल मीडिया यूजर ने कहा, पहली बार एआई का इस्तेमाल से कुछ अच्छी चीज देखने को मिला है। यह बहुत मधुर है। जिस यूजर ने पहले इस गाने को शेयर किया था, तो उसने लिखा था कि यह एक गैर व्यावसायिक वीडियो है। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि यह किसी विशिष्ट व्यक्तियों की नकल नहीं है। यह ओपन-सोर्स और उनकी साउंड इंजीनियरिंग का मेल है। उन्होंने कहा कि संगीत के प्रति प्रेम और अब हमारे बीच नहीं रहे कलाकारों के सम्मान में बनाया गया यह काम सम्मानजनक है, लाभ के लिए नहीं।

इस एआई गाने से पहले एक वीडियो को शेयर करते हुए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लता मंगेश्कर को याद किया था। उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' से शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने इस ट्वीट के जरिए कहा था कि यह दीदी के द्वारा आखिर श्लोक है। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी