लाइव न्यूज़ :

अयोध्या के संतों से सरकार की सुलह, राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल किए जाएंगे नृत्यगोपाल दास, चम्पत राय

By हरीश गुप्ता | Updated: February 11, 2020 08:37 IST

मोदी सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने पिछले सप्ताह ही दास से मिलकर उन्हें ट्रस्ट में शामिल करने का भरोसा दिलाया था. किया वजह का खुलासा बताया जा रहा है कि सीबीआई अदालत में आपराधिक मामला लंबित होने के कारण सरकार ने उनकी ट्रस्ट में सीधी नियुक्ति को टाला. एक वरिष्ठ नेता और अयोध्या के विधायक को संत को समझाने का जिम्मा दिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्दे मोदी सरकार ने राम जन्मभूमि तीर्थ संस्थान में नृत्यगोपाल दास और चम्पत राय को शामिल कियानृत्यगोपाल दास पिछले 50 साल से इस आंदोलन में शामिल रहे हैं.

मोदी सरकार ने अयोध्या के संतों की नाराजगी के चलते सुलह का रास्ता अपनाते हुए राम जन्मभूमि ट्रस्ट (राम जन्मभूमि तीर्थ संस्थान) में नृत्यगोपाल दास और चम्पत राय को शामिल करने का फैसला किया है. पिछले सप्ताह घोषित 15 सदस्यीय ट्रस्ट से इन दोनों को बाहर रखे जाने से विवाद खड़ा हो गया था.

यहां 19 फरवरी को होने जा रही ट्रस्ट की बैठक में दोनों को ट्रस्ट में शामिल किए जाने की औपचारिक घोषणा की जाएगी. दरअसल 1949 से राम मंदिर के निर्माण के लिए संघर्षरत संत, सुप्रीम कोर्ट में जीत के बाद सरकार की अनदेखी से नाराज थे. नृत्यगोपाल दास पिछले 50 साल से इस आंदोलन में शामिल रहे हैं.

मोदी सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने पिछले सप्ताह ही दास से मिलकर उन्हें ट्रस्ट में शामिल करने का भरोसा दिलाया था. किया वजह का खुलासा बताया जा रहा है कि सीबीआई अदालत में आपराधिक मामला लंबित होने के कारण सरकार ने उनकी ट्रस्ट में सीधी नियुक्ति को टाला. एक वरिष्ठ नेता और अयोध्या के विधायक को संत को समझाने का जिम्मा दिया गया है.

सरकार उन्हें ट्रस्ट या बोर्ड का अध्यक्ष बनाने के विकल्प पर भी विचार कर रही है. प्रस्ताव है कि ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर निर्माण बोर्ड बनाया जाएगा. मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी नृत्यगोपाल दास के नेतृत्व में बोर्ड को सौंपी जा सकती है. पहले ही अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास पहले से ही राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष हैं, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी सौंप रखी है.

निर्माण के लिए 60 प्रतिशत काम कर लिया गया है और निर्माण की प्रक्रिया अप्रैल में शुरु होगी. चम्पत राय को भी मिलेगा मौका ट्रस्ट में शामिल किए जाने वाले संभावितों में दूसरा नाम चम्पत राय का है, जो विहिप के उपाध्यक्ष हैं. उन्हें देश में राम मंदिर निर्माण अभियान का माहौल बनाने के लिए संतों और आरएसएस-विहिप को एक साथ लाने का श्रेय दिया जाता है.

टॅग्स :राम मंदिरराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्या फ़ैसलानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष