लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir: अयोध्या में सुरक्षा के लिए 10 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे, अत्याधुनिक ड्रोन की तैनाती, चाक चौबंद होगी सुरक्षा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2024 20:08 IST

अयोध्या में भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए पुलिस अत्याधुनिक ड्रोन तैनात करेगी और निगरानी के लिये 10,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में सुरक्षा के लिए 10 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरेपुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दीवहां एक एंटी-ड्रोन प्रणाली स्थापित की जा रही है

अयोध्या: मंदिरों की नगरी अयोध्या में भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए पुलिस अत्याधुनिक ड्रोन तैनात करेगी और निगरानी के लिये 10,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगा रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 

उप्र के पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि सरकार एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर, अयोध्या जिले में 10,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, और जो भी तकनीकी उपकरण लगाए जा रहे हैं, वे अत्याधुनिक हैं और पुलिस के कामकाज में मदद के लिए आवश्यक सुविधा से लैस हैं। अयोध्या में ड्रोन की तैनाती के बारे में विस्तार से बताते हुए सुरक्षा मुख्यालय के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव बंसवाल ने बताया कि वहां एक एंटी-ड्रोन प्रणाली स्थापित की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य आसपास उड़ने वाले किसी भी अनधिकृत ड्रोन का पता लगाना है, जो तुरंत इसके टेक-ऑफ और गंतव्य बिंदु को बताएगा। एसपी ने कहा, "इसकी खासियत यह है कि यह किसी भी ड्रोन को आसानी से अपने नियंत्रण में ले सकता है, जिससे इसका रिमोट रखने वाले व्यक्ति का इस पर कोई नियंत्रण नहीं रह जाएगा। यह (अवांछित ड्रोन) तब हमारे नियंत्रण में होगा और हम इसे जहां चाहें वहां उतार सकते हैं।" 

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘दुनिया की सबसे उन्नत प्रौद्योगिकी प्रणाली स्थापित की जा रही है और यह अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था का एक प्रमुख हिस्सा होगी।’ प्रशांत कुमार ने कहा कि अयोध्या का कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है जिसके लिए मंदिर शहर में आने-जाने वाली सड़कों को साफ किया जा रहा है और अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। 17 या 18 जनवरी से भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा जिसके लिए समय-समय पर यातयात परामर्श किया जायेगा । 

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :अयोध्याराम मंदिरउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज