लाइव न्यूज़ :

राज्यवर्धन सिंह राठौर ने 'मोनोपॉली' शब्द पर घेरा राहुल गांधी को, बोले- 'जिसके जीजा ने अरबों की जमीन हड़पी हो, वो मोनोपॉली की बात कर रहा है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 8, 2022 15:41 IST

भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राहुल गांधी के मुंह से निकले 'मोनोपॉली' शब्द पर उन्हीं को घेरते हुए सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। राठौर ने राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा का हवाला देते हुए कहा कि जिसके जीजा ने अरबों-खरबों की जमीन हड़पी, वो मोनोपॉली की बात कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यवर्धन सिंह राठौर ने राहुल गांधी के कहे 'मोनोपॉली' शब्द पर उन्हीं को बनाया निशाना जिसके जीजा ने राजस्थान से लेकर हरियाणा तक अरबों की जमीन हड़पी, वो मोनोपॉली की बात कर रहा हैमोनोपॉली की बात वह शख्स कर रहा है, जिसके परिवार ने 70 सालों से एक पार्टी पर कब्जा किया हुआ है

जयपुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक के तुरुवेकरे में किये गये प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाये गये 'मोनोपॉली' के मुद्दे पर उन्हें घेरने की कोशिश की है। दरअसल राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के एक महीने पूरे होने पर पत्रकारों के साथ बात करते हुए राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार द्वारा अडानी समूह के इन्वेस्टमेंट आमंत्रण पर कहा कि वो कभी भी कॉर्पोरेट के खिलाफ नहीं हैं लेकिन मोनोपॉली के खिलाफ है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राहुल गांधी के मुंह स निकले 'मोनोपॉली' शब्द को लपक लिया और इसी को आधार बनाते हुए राहुल गांधी को ही सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। इस संबंध में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा, राहुल गांधी ने कहा, वह मोनोपली के खिलाफ हैं। इससे बड़ा मजाक और क्या होगा कि ये बात वह व्यक्ति कह रहा है, जिसका परिवार 70 वर्षों से पार्टी पर जबरन मोनोपली जमाए हुए है। जिस व्यक्ति के जीजा पर, राजस्थान से लेकर हरियाणा तक, अरबों-खरबों की जमीन हड़पकर मोनोपली का गंभीर आरोप है।"

अपने आरोपों में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राहुल गांधी के बहनोई और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को भी घेरने की कोशिश की है, जो कि डीएलएफ भूमि घोटाले की जद में हैं और इस मामले में वो कई बार केंद्रीय जांच एजेंसियों के सामने भी पूछताछ के लिए पेश हो चुके हैं।

राहुल गांधी ने शनिवार को पत्रकारों के साथ वार्ता में कहा कि मैं कभी भी कॉर्पोरेट के खिलाफ नहीं हूं। मैं को बस किसी एक की मोनोपॉली के खिलाफ हूं। राजस्थान में जो भी हो रहा है, वो एक प्रक्रिया के तहत हो रहा है। लेकिन मैं इतना भरोसा दिलाता हूं कि अगर राजस्थान सरकार ने पावर यूज करके अडानी को फायदा नहीं पहुंचाएगी तो मैं सबसे पहले उसका विरोध करुंगा।

वहीं कांग्रेस के होने वाले अध्यक्ष के बारे में राहुल गांधी ने कहा कि जैसा अन्य लोगों के द्वारा कहा जा रहा है कि कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार के रिमोट कंट्रोल से चलेगा तो यब बात पूरी तरह से उनकी कल्पना की उपज है क्योंकि कांग्रेस के होने वाले अध्यक्ष की कार्य प्रणाली में गांधी परिवार को कोई हस्तक्षेप नहीं होंगा और उसके लिए रिमोट कंट्रोल जैसे शब्दों का प्रयोग करना एक तरह से अपमान है।

टॅग्स :राजवर्द्धन सिंह राठौड़राहुल गांधीराजस्थानAdani Enterprisesअशोक गहलोतकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी