लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha polls 2025: 2 राज्य, 8 सीट और 19 जून को चुनाव, कौन किस पर भारी, एनडीए को 4 और यूपीए को 4 सीट मिलने की संभावना

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 26, 2025 15:04 IST

Rajya Sabha polls 2025: अंबुमणि रामदास (पट्टाली मक्कल काची), एन चंद्रशेखरन (आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम), एम षणमुगम (द्रविड़ मुनेत्र कषगम), पी विल्सन (द्रमुक) और वाइको (मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम) समेत तमिलनाडु से राज्यसभा के छह सदस्यों का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमतगणना 19 जून की शाम को ही होगी। कार्यकाल 14 जून को समाप्त हो रहा है।डीएमके को चार और एआईएडीएमके को दो सांसद मिलने की संभावना है।

नई दिल्लीः असम से दो और तमिलनाडु से छह राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल जून और जुलाई में समाप्त होने के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने इन सीट के लिए 19 जून को द्विवार्षिक चुनाव कराने की सोमवार को घोषणा की। तय परंपरा के अनुसार, मतगणना 19 जून की शाम को ही होगी। असम से राज्यसभा सदस्य वीरेंद्र प्रसाद वैश्य (भारतीय जनता पार्टी) और मिशन रंजन दास (भाजपा) का कार्यकाल 14 जून को समाप्त हो रहा है। इसी तरह, अंबुमणि रामदास (पट्टाली मक्कल काची), एन चंद्रशेखरन (आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम), एम षणमुगम (द्रविड़ मुनेत्र कषगम), पी विल्सन (द्रमुक) और वाइको (मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम) समेत तमिलनाडु से राज्यसभा के छह सदस्यों का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

Rajya Sabha polls 2025: 8 सीट पर मतदान

असमः 2 सीट और एनडीए को बहुमत

तमिलनाडुः 6 सीट, 2 एआईएडीएमके (एनडीए गठबंधन) और 4 डीएमके (यूपीए पार्टनर)।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिसूचना दो जून को जारी की जाएगी। भारत के चुनाव आयोग ने सोमवार को तमिलनाडु से राज्यसभा की छह रिक्तियों के लिए 19 जून को द्विवार्षिक चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की। तमिलनाडु के छह सांसदों- अंबुमणि रामदास, एम शानमुगम, एन चंद्रशेखरन, एम मोहम्मद अब्दुल्ला, पी विल्सन और वाइको का कार्यकाल 25 जुलाई को समाप्त हो जाएगा।

नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 2 जून से शुरू होगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 9 जून है। नामांकन की जांच 10 जून को की जाएगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 12 जून होगी। तमिलनाडु विधानसभा में विधायकों की मौजूदा संख्या के साथ डीएमके को चार और एआईएडीएमके को दो सांसद मिलने की संभावना है।

टॅग्स :राज्य सभाराज्यसभा चुनावTamil NaduडीएमकेएआईडीएमकेअसमAssam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा