लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2023: राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय को सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का अवार्ड, एक ही समय में सांसद, विधायक और महापौर रहीं, राजनीति में कई कीर्तिमान स्थापित किए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: February 06, 2024 5:13 PM

बतौर राजनीतिज्ञ अपनी अलग छवि रखने वाली सरोज पाण्डेय को भाजपा ने 2004 से 2008 तक छत्तीसगढ़ प्रवक्ता का पद दिया और राष्ट्रीय कार्य समिति में सदस्य युवा मोर्चा महामंत्री का पद भी दिया। सरोज पांडे ने एक ही समय में महापौर विधायक व सांसद के निर्वाचित प्रतिनिधि के दायित्व के निर्वहन के लिए लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 2010 में अपना नाम रजिस्टर करवा चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरोज पाण्डेय ने छात्र संघ चुनाव से अपने राजनैतिक कैरियर की शुरुआत की सरोज पाण्डेय का जन्म 22 जून 1968 को हुआसरोज की शिक्षा - दीक्षा भिलाई में संपन्न हुई है

Rajya Sabha MP Saroj Pandey: राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय को लोग बेहद शांत, सरल पर मुद्दों को उठाने में तेज तर्रार सुलझे हुए राजनीतिज्ञ के रूप में जानते है । छत्तीसगढ़ के दुर्ग से ताल्लुक रखने वाली सरोज पांडे ने अब - तक राजनीति में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जिसमे उनके नाम एक ही समय में सांसद, विधायक और महापौर रहने का खिताब शामिल है। सरोज पाण्डेय को सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद (राज्यसभा) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने वाली सरोज पाण्डेय का जन्म 22 जून 1968 को हुआ। सरोज की शिक्षा - दीक्षा भिलाई में संपन्न हुई है, उन्होंने छत्तीसगढ़ के पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय से पढ़ाई किया है।

सरोज पाण्डेय ने छात्र संघ चुनाव से अपने राजनैतिक कैरियर की शुरुआत की है, महिला महाविद्यालय भिलाई में छात्राओं ने लगातार दो बार छात्र संघ अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सरोज पाण्डेय को सौंप, यहीं से सरोज पांडे ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की, वर्ष 1989 से 1991 तक छात्र संघ अध्यक्ष के पद पर बनी रही।

राजनीतिक कैरियर में आगे बढ़ते हुए सरोज पाण्डेय दुर्ग शहर की दो बार महापौर बनी। इस चुनाव में चीत दर्ज कर ही हिंदुस्तान में सब से ज्यादा मतों से चुनाव जीतने वाले महापौर का खिताब भी अपने नाम किया। सरोज पाण्डेय ने महापौर के दूसरे कार्यकाल में सर्वश्रेष्ठ महापौर का पुरस्कार भी जीता।

भारतीय जनता पार्टी ने सरोज पाण्डेय को मौका देते हुए दुर्गा के वैशाली नगर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी भी घोषित किया जिस पर उन्होंने भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की। इसके बाद 8 दिसंबर 2008 से 31 में 2009 तक सरोज पाण्डेय विधायक की भूमिका में रही । इस बीच हुए लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने फिर दुर्ग लोकसभा सीट से आपका नाम आगे किया और वहां भी आपने जीत दर्ज की 2009 से 2014 तक आप लोकसभा में बतौर सांसद कार्यरत रही।

बतौर राजनीतिज्ञ अपनी अलग छवि रखने वाली सरोज पाण्डेय को भाजपा ने 2004 से 2008 तक छत्तीसगढ़ प्रवक्ता का पद दिया और राष्ट्रीय कार्य समिति में सदस्य युवा मोर्चा महामंत्री का पद भी दिया। 2008 से 2012 तक राष्ट्रीय महामंत्री का पद आपने संभाला। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में आप 2012 से 2014 तक रहीं।  2014 से 2019 तक सरोज पाण्डेय को एक बार फिर से राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा बनाया गया। सरोज पांडे ने एक ही समय में महापौर विधायक व सांसद के निर्वाचित प्रतिनिधि के दायित्व के निर्वहन के लिए लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 2010 में अपना नाम रजिस्टर करवा चुकी हैं।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डराज्य सभाBJPलोकमत नागपुरNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन को 'शून्य' सीटें मिलेंगी, जनता ने उन्हें खारिज कर दिया है", डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "ममता बनर्जी 'मां, माटी, मानुष' को छोड़कर 'मुल्ला, मदरसा, माफिया' की खातिदारी कर रही हैं", अमित शाह ने बंगाल में तृणमूल पर किया हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: "प्रधानमंत्री जी अभी तक राहुल गांधी के दिये 'बहस के निमंत्रण' को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए हैं", जयराम रमेश का मोदी पर तीखा हमला

भारतKolihan Mine Lift Collapsed: राजस्थान में कोलिहान खदान में लिफ्ट गिरने से हादसा, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के 14 कर्मचारी फंसे; CM भजनलाल शर्मा ने लिया संज्ञान

भारतLok Sabha Elections 2024: "मैंने कभी हिंदू या मुस्लिम नहीं किया, ईद हमारे घर में भी मनाया जाता था...", पीएम मोदी ने विपक्ष के आरोपों पर कहा

भारत अधिक खबरें

भारतTS TET Hall Ticket 2024: आज हो सकते हैं एडमिट कार्ड जारी, हॉल टिकट डाउनलोड लिंक यहां देखें

भारतNaveen Jaihind On Swati Maliwal: 'स्वाति की जान खतरे में है, अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर होनी चाहिए', स्वाति के पूर्व पति ने कहा

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: पवन सिंह की मां प्रतिमा पुरी ने भी काराकाट सीट से नामांकन दाखिल किया, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भोजपुरी एक्टर, आखिर वजह

भारतMadhavi Raje Passes Away: ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन, सीएम योगी और कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि

भारतHimachal Lok Sabha Elections-Assembly bypoll 2024: 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में करेंगे प्रचार, देखें लिस्ट