लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election: "सब में बूता नहीं होता सरकार के खिलाफ खड़े होने का, भाजपा जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है", अखिलेश यादव ने क्रॉस वोटिंग की खबरों पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 27, 2024 13:45 IST

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव के लिए हो रही वोटिंग में कथिततौर पर सपा विधायकों द्वारा की जा रही क्रॉस वोटिंग की खबरों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि हर किसी में सरकार के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत नहीं होती।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में सपा विधायकों के क्रास वोटिंग की खबरों पर नाराजगी जताई सपा प्रमुख ने कहा कि हर किसी में सरकार के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत नहीं होतीअखिलेश यादव ने सपा के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडे के इस्तीफा देने पर कहा

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए हो रही वोटिंग में कथिततौर पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में सपा विधायकों की क्रॉस वोटिंग की खबरों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि हर किसी में सरकार के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत नहीं होती।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार अखिलेश यादव की ओर से यह प्रतिक्रिया समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडे के राज्यसभा मतदान से पहले इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद आई। मनोज पांडे के इस्तीफा दिये जाने के बाद क्रॉस-वोटिंग की अटकलें में काफी तेजी से इजाफा हुआ है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर कहा, "हर किसी में सरकार के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत नहीं होती। हर किसी पर दबाव डाला जाता है, क्या कोई है, जो यह नहीं जानता है कि बीजेपी जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।"

इसके साथ ही पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि पार्टी ऐसे नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी, जो क्रास वोटिंग में संलिप्त पाए जाएंगे।

उन्होंने कहा, "बीजेपी ने चंडीगढ़ में हुए मेयर के चुनाव के दौरान भी बेईमान थी। जब यूपी की बात आती है तो बीजेपी वोट पाने के लिए सब कुछ करती है। सपा से जो लोग चले गए, उनमें सरकार के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत नहीं थी। ऐसे नेताओं के खिलाफ पार्टी सख्त कार्रवाई करेगी। हम चाहते हैं कि ऐसे लोगों को पार्टी से दूर रखा जाए।"

इस बीच, बीजेपी के सहयोगी ओपी राजभर ने पुष्टि की कि समाजवादी पार्टी की ओर से क्रॉस वोटिंग होगी।

उन्होंने कहा, "भाजपा के 8 उम्मीदवार जीतने जा रहे हैं। राजा भैया और हमारे सभी सहयोगी भाजपा के समर्थन में हैं। समाजवादी पार्टी के नेता खुले तौर पर भाजपा को वोट देने के लिए सहमत हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से क्रॉस वोटिंग होगी। वे एनडीए का समर्थन करेंगे और 100 फीसदी क्रॉस वोटिंग होगी।''

वहीं बीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सपा अपना घर ही ठीक नहीं रख पाई तो उसमें भाजपा का क्या कसूर है।

उन्होंने कहा, "आठ उम्मीदवार हैं और वे सभी राज्यसभा के लिए चुनकर दिल्ली जाएंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है। जो लोग डरे हुए हैं, उन्होंने दावा किया है कि भाजपा ने उनके नेताओं को खरीद लिया है। इसका मतलब है कि वे अपने घर को नहीं संभाल सके। समाजवादी पार्टी को ऐसा करना चाहिए दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने घर को देखें।''

सपा विधायक मनोज कुमार पांडे के सचेतक पद से इस्तीफे देने पर यूपी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मनोज पांडे हमेशा से सनातन धर्म के समर्थक रहे हैं। इसलिए वो भाजपा का साथ देंगे।

उन्होंने कहा, "मनोज पांडे हमेशा सनातन धर्म के पक्ष में बयान देते रहते हैं। वह तो शुरू से चाहते थे कि हर कोई अयोध्या जाए और रामलला का दर्शन करे। यही कारण है कि वह पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास दिखा रहे हैं और ऐसा निर्णय ले रहे हैं।"

टॅग्स :राज्यसभा चुनावअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह