लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए इन पर खेला दांव, बीजेपी को मात देने की कोशिश, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 13, 2024 14:35 IST

Rajya Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव ने तीन सीट पर प्रत्याशी की घोषणा की

Open in App
ठळक मुद्देयूपी से दस राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं।भाजपा को मात देने की रणनीति बनाई है। 27 फरवरी को चुनाव होंगे

Rajya Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन को उम्मीदवार बनाया है। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जया बच्चन, दलित चेहरे रामजी लाल सुमन और यूपी के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन को उच्च सदन में नामित करने का फैसला किया है। भाजपा को मात देने की रणनीति बनाई है। यूपी से दस राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं और 27 फरवरी को चुनाव होंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। मतदान 27 फरवरी को होगा और नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे।

समाजवादी पार्टी (सपा) से राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित उम्मीदवार पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी आलोक रंजन ने मंगलवार को विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। मंगलवार दोपहर को विधानसभा में निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे के समक्ष सपा के तीनों उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राष्‍ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव समेत अन्‍य कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को बताया कि पार्टी ने पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवारों ने मंगलवार को 12 बजे नामांकन दाखिल किये। रामजीलाल सुमन पूर्व सांसद हैं और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी सहयोगियों में माने जाते हैं। जया बच्चन अभिनेता अमिताभ बच्चन की पत्नी हैं और पार्टी वर्ष 2004 से ही उन्हे राज्यसभा भेजती रही है।

पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन सपा के पिछले कार्यकाल में प्रदेश के मुख्य सचिव थे और अधिकारी वर्ग में उनकी खासी पकड़ मानी जाती है। चौधरी ने एक सवाल पर कहा कि राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में जाने से राज्यसभा चुनाव के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि सपा गठबंधन के पास इतना संख्या बल है कि वह अपने तीनों उम्मीदवारों को जिता सकती है। राज्यसभा चुनाव के लिए ये उम्मीदवार पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की कसौटी पर कितना खरे उतरते हैं, यह पूछे जाने पर विधानसभा में मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने पत्रकारों से कहा कि रामजीलाल सुमन पीडीए का हिस्सा हैं, जबकि जया बच्चन जी महिला हैं और देश के एक विख्यात परिवार से आती हैं और मैं समझता हूं कि इसमें पूरा पीडीए है। सपा के वर्तमान में राज्यसभा में तीन सदस्य राम गोपाल यादव, जावेद अली खान और जया बच्चन हैं।

सपा के पास 108 विधायक हैं और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में उसकी सहयोगी कांग्रेस के पास दो विधायक हैं। राज्यसभा में एक उम्मीदवार की सीट सुरक्षित करने के लिए 37 प्रथम वरीयता वोटों की आवश्यकता होगी और इस तरह सपा तीन सदस्यों को राज्यसभा में भेज सकती है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। मतदान 27 फरवरी को होगा और नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवजया बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार