लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2024 Live Updates: 10 सीट और 11 प्रत्याशी, सपा के कई विधायक ने पाला बदला!, समाजवादी पार्टी और भाजपा में नूराकुश्ती

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 27, 2024 12:38 IST

Rajya Sabha Election 2024 Live Updates:मनोज पांडेय और सात अन्य विधायक मुकेश वर्मा, महाराजी प्रजापति, पूजा पाल, राकेश पांडे, विनोद चतुर्वेदी, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह बैठक में शामिल नहीं हुए।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास दिखा रहे हैं और ऐसा निर्णय ले रहे हैं।मुख्य सचेतक पद से भी इस्तीफा दे दिया और त्यागपत्र पार्टी प्रमुख को भेज दिया।भाजपा प्रत्याशी को वोट करेंगे। 

Rajya Sabha Election 2024 Live Updates: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीट पर मतदान जारी है। 11 प्रत्याशी होने के कारण वोट डाले जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) और भाजपा में नूराकुश्ती जारी है। ऐसी संभावना है कि सपा के 7-8 विधायक पाला बदल सकते हैं और भाजपा प्रत्याशी को वोट करेंगे। समाजवादी पार्टी के विधायक और नेता मनोज कुमार पांडे ने समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसी संभावना है कि वह भाजपा में शामिल होंगे। सपा विधायक मनोज कुमार पांडे के इस्तीफे पर यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मनोज पांडे हमेशा से सनातन धर्म के समर्थक रहे हैं। वह हमेशा इसी को लेकर बयान देते रहे हैं। वह चाहते थे कि सभी लोग अयोध्या आएं और दर्शन करें। यही वजह है वह पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास दिखा रहे हैं और ऐसा निर्णय ले रहे हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय और सात अन्य विधायक मुकेश वर्मा, महाराजी प्रजापति, पूजा पाल, राकेश पांडे, विनोद चतुर्वेदी, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह बैठक में शामिल नहीं हुए। मतदान के दिन पांडेय ने विधानसभा में मुख्य सचेतक पद से भी इस्तीफा दे दिया और अपना त्यागपत्र पार्टी प्रमुख को भेज दिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा समाजवादी पार्टी (सपा) अध्‍यक्ष अखिलेश यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मतदान के लिए विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मत डालने के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर विजयी मुद्रा की अपनी तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘ राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए आज विधान भवन, लखनऊ में मतदान किया। सभी भाजपा प्रत्याशियों की विजय हेतु हार्दिक मंगलकामनाएं !’’ इस चुनाव में विधानसभा सदस्य मतदान करेंगे।

विधानसभा पहुंचे उप मुख्यमंत्री एवं विधान परिषद सदस्य केशव प्रसाद मौर्य ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ अखिलेश यादव ने अपना तीसरा उम्मीदवार उतारकर गलती की और उनके पास पर्याप्त संख्या बल नहीं है।’’ मौर्य ने कहा, ‘‘ सपा ‘समाप्‍तवादी पार्टी’ बन गयी है और भाजपा के सभी आठ उम्मीदवार जीतेंगे।’’

उप मुख्‍यमंत्री पाठक ने भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी उम्मीदवार जीतने वाले हैं। विधानसभा के तिलक हॉल में मतदान डालने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग इस स्थिति में ‘‘फायदा’’ तलाश रहे हैं, वे चले जाएंगे। यादव ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि वह चुनाव जीतने के लिए सभी हथकंडे अपनाएगी।

यादव से जब उनके द्वारा बुलाई गई बैठक में पार्टी विधायकों की अनुपस्थिति के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘‘ जो स्थिति का फायदा तलाश रहे हैं वो चले जाएंगे। जिनसे वादा किया गया था वे जाएंगे।’’ यादव ने कहा, ‘‘ किसी को सुरक्षा की चिंता होगी, किसी को धमकाया गया होगा, किसी को कुछ और कहा गया होगा और जिसके अंदर लड़ने का साहस नहीं होगा वही जाएंगे।’’

यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि बागियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ जो लोग किसी की राह में कीलें बिछाते हैं या दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं, वे खुद गिर जाते हैं।’’ यादव ने कहा, ‘‘ आप देख चुके हैं कि चंडीगढ़ में सीसीटीवी कैमरों के सामने क्या हुआ? मैं उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद देता हूं जिसने संविधान को बचाया।

भाजपा चुनाव जीतने के लिए सभी हथकंडे अपना सकती है। उसने कुछ लाभ का आश्वासन (कुछ विधायकों को) दिया होगा...भाजपा जीतने के लिए कुछ भी करेगी।’’ सोमवार को यादव द्वारा बुलाई गई बैठक में सपा के आठ विधायक शामिल नहीं हुए। सपा वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर बताया किविधायकों को राज्यसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने के लिए बैठक बुलाई थी।

सपा सदस्य राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और राकेश पांडेय एक ही गाड़ी से मत डालने आये। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर इस बात का जवाब नहीं दिया कि वे अपना मत किसको देने जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने भाजपा की तरफ इशारा जरूर किया। सपा विधायक राकेश पांडेय के बेटे एवं आंबेडकर नगर से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद रितेश पांडेय ने रविवार को बसपा की सदस्‍यता से त्यागपत्र दे दिया और भाजपा में शामिल हो गये। इस बीच, सपा सदस्य राकेश प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘ हम अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर मत डालेंगे।’’

क्या जय श्री राम होगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘राम हर जगह हैं..।’’ राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आठ और समाजवादी पार्टी (सपा) ने तीन उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। भाजपा ने अपने आठवें उम्मीदवार के रूप में संजय सेठ को मैदान में उतारा है। समझा जाता है कि इस कारण एक सीट पर कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की संभावना है।

स्थानीय उद्योगपति एवं पूर्व सपा नेता सेठ 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा के सात अन्य उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.पी.एन. सिंह, पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के महासचिव अमरपाल मौर्य, पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवंत (बिंद), पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व विधायक साधना सिंह और आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन हैं।

सपा ने अभिनेत्री-सांसद जया बच्चन, सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी एवं उप्र के पूर्व मुख्‍य सचिव आलोक रंजन और दलित नेता रामजी लाल सुमन को मैदान में उतारा है। राज्यसभा चुनाव के नतीजे आज ही घोषित कर दिये जायेंगे। 403 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा और सपा सबसे बड़े दल हैं।

भाजपा के 252 और सपा के 108 विधायक हैं। सपा की गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के पास दो सीटें हैं। भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के पास 13, निषाद पार्टी के पास छह, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पास नौ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के पास छह, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पास दो और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पास एक सीट है।

फिलहाल विधानसभा में चार सीट खाली हैं। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के खातिर एक उम्मीदवार को लगभग 37 प्रथम-वरीयता मतों की आवश्यकता होगी। चुनाव के पीठासीन अधिकारी बृजभूषण दुबे ने कहा, ‘‘ मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और मतगणना शाम पांच बजे से शुरू होगी और नतीजे आज रात को घोषित होने की संभावना है।’’ 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावसमाजवादी पार्टीBJPउत्तर प्रदेशअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल