लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2022: राज्यसभा चुनाव में सुभाष चंद्रा को समर्थन देगी हनुमान बेनीवाल की RLP, जानें क्या है गणित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2022 22:57 IST

Rajya Sabha Election 2022: संख्या बल के हिसाब से राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस अपने 108 विधायकों के साथ दो सीटें व भाजपा 71 विधायकों के साथ एक सीट आराम से जीत सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देदो सीटों के बाद कांग्रेस के पास 26 अधिशेष हैं।भाजपा के पास 30 अधिशेष वोट होंगे।एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 41 वोट चाहिए। 

Rajya Sabha Election 2022: राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 10 जून को होने वाले चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के तीन विधायक निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को वोट देंगे। आरएलपी के संयोजक और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार रात ट्वीट कर इसकी घोषणा की।

बेनीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘आरएलपी के तीनों विधायक आगामी राज्यसभा चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवार को वोट नहीं देंगे व लोकतंत्र की गरिमा का सम्मान करते हुए निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा के समर्थन में मतदान करेंगे!’’ आरएलपी के तीन विधायकों में मेड़ता से इंद्रादेवी, भोपालगढ़ से पुखराज व खींवसर से नारायण बेनीवाल हैं।

उल्लेखनीय है कि मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। भाजपा उनका समर्थन कर रही है। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सिंह सुरजेवाला को मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा ने पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी को उम्मीदवार बनाया है।

संख्या बल के हिसाब से राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस अपने 108 विधायकों के साथ दो सीटें व भाजपा 71 विधायकों के साथ एक सीट आराम से जीत सकती है। दो सीटों के बाद कांग्रेस के पास 26 अधिशेष व भाजपा के पास 30 अधिशेष वोट होंगे। एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 41 वोट चाहिए। 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावराजस्थानBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार