लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha polls: नकवी, सहस्त्रबुद्धे और ओपी माथुर को टिकट नहीं, बीजेपी ने 22 प्रत्याशियों की घोषणा की, क्या रामपुर से उपचुनाव लड़ेंगे केंद्रीय मंत्री!

By भाषा | Updated: May 31, 2022 20:02 IST

Rajya Sabha polls: मुख्तार अब्बास नकवी केंद्र में मंत्री हैं। चर्चा है कि उत्तर प्रदेश के रामपुर सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने इस्तीफा दे दिया है। आजम खान हाल ही में विधायक चुने गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भी उपचुनाव हो रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस्तीफा दिया है। 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 10 जून को होना है।

Rajya Sabha polls: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए कुल 22 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। सूची से भाजपा के प्रमुख नेता केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और वरिष्ठ नेताओं विनय सहस्त्रबुद्धे और ओपी माथुर का नाम गायब है।

मुख्तार अब्बास नकवी केंद्र में मंत्री हैं। चर्चा है कि नकवी उत्तर प्रदेश के रामपुर सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया है। आजम खान हाल ही में विधायक चुने गए हैं। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भी उपचुनाव हो रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस्तीफा दिया है। 

15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 10 जून को होना है। इन सभी सीटों के लिए सदस्यों के कार्यकाल जून से अगस्त के बीच समाप्त होने हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 31 मई है। राष्ट्रपति चुनाव से महज एक महीने पहले हो रहे राज्यसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए लक्ष्मीकांत बाजपेई, राधा मोहन दास अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह, संगीता यादव, मिथिलेश कुमार और के लक्ष्मण को उम्मीदवार घोषित किया है। मिथिलेश कुमार शाहजहांपुर से लोकसभा के पूर्व सदस्य हैं।

के लक्ष्मण भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह भाजपा की तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष भी थे। अग्रवाल 2002 से लगातार गोरखपुर सदर सीट से विधायक चुने जाते रहे हैं लेकिन हाल में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी।

बाबूराम निषाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष हैं। दर्शना सिंह भाजपा की महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं, संगीता यादव गोरखपुर जिले की चौरी चौरा विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं। 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावमुख्तार अब्बास नक़वीVinay Sahasrabuddheराजस्थानउत्तर प्रदेशजेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार