लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में 14 सीटें खाली, पर चुनाव केवल एक पर, राजनीतिक दल भी हैरान

By हरीश गुप्ता | Updated: July 20, 2021 09:27 IST

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान किया है। हालांकि अभी राज्यसभा में कुल 14 स्थान खाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने अभी केवल दिनेश त्रिवेदी की सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की है पश्चिम बंगाल में एक और सीट खाली पर इसके लिए उपचुनाव की घोषणा नहीं हुई हैमहाराष्ट्र, असम और केरल में भी राज्यसभा सीट खाली हैं

तमाम राजनीतिक दल चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल की केवल एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव कराए जाने से हैरान हैं। दरअसल इस समय राज्यसभा में रिकॉर्ड 14 रिक्तियां हैं। चुनाव आयोग ने केवल दिनेश त्रिवेदी की सीट के लिए उपचुनाव कराने की घोषणा की है।

त्रिवेदी ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव से पहले राज्यसभा की सदस्यता छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। वह अब किसी उल्लेखनीय जिम्मेदारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उल्लेखनीय तौर पर पश्चिम बंगाल में मानस भूमिया (तृणमूल कांग्रेस) के तकरीबन उसी वक्त विधायक बनने के कारण इस्तीफे के बावजूद उस सीट के लिए उपचुनाव घोषित नहीं किया गया है।

राजीव सातव (कांग्रेस, महाराष्ट्र) के दो माह पूर्व निधन से रिक्ट सीट पर भी उपचुनाव होना है। इसके अलावा असम में बिस्वजीत दैमेरी के विधायक बनने से रिक्त सीट पर उपचुनाव बाकी है।

बेवजह की देरी से केरल में भी चिंता है। वहां कांग्रेस (एम) के जोस के. मणि द्वारा जनवरी 2021 में इस्तीफे के बाद से सीट खाली है। तमिलनाडु में तीन सीटों के उपचुनाव भी आयोग ने बिना कारण बताए रोक रखे हैं।

इन सीटों पर देरी समझी जा सकती है-

जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव नहीं हो सकते क्योंकि वहां कोई विधानसभा ही नहीं है। शरद यादव (बिहार) की सीट पर अदालती आदेश के काऱण उपचुनाव संभव नहीं है।

मध्य प्रदेश में थावरचंद गहलोत की सीट इसी माह (7 जुलाई) खाली हुई, इसलिए उपचुनाव की अधिसूचना में वक्त लग सकता है। राज्यसभा सचिवालय पहले ही इन सीटों को रिक्त घोषित कर चुका है। अब इन सीटों के लिए उपचुनाव चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावराज्य सभाचुनाव आयोगटीएमसीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष