लाइव न्यूज़ :

राजू श्रीवास्तव की हालत अब भी गंभीर, एम्स के आईसीयू में चल रहा है इलाज

By शिवेंद्र राय | Updated: August 11, 2022 21:15 IST

राजू श्रीवास्तव को इस वक्त दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। उनकी बेटी ने बताया है कि राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर बनी हुई है। पूरी मेडिकल टीम उनकी बेहतर सेहत के लिए कोशिश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएम्स के आईसीयू में चल रहा है राजू श्रीवास्तव का इलाजराजू श्रीवास्तव की हालत अब भी गंभीरपिछले 25-26 घंटे से बेहोश हैं राजू श्रीवास्तव

नई दिल्ली: दिल का दौरा पड़ने के कारण दिल्लीएम्स में भर्ती मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव हालत गंभीर बनी हुई है। राजू श्रीवास्तव के स्वास्थय के बारे में जानकारी देते हुए उनकी बेटी अंतरा ने बताया,  "वह अब भी गंभीर हालत में है, अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर्स उनका इलाज ICU में ही कर रहे हैं। उनकी हालत ना तो पहले से बेहतर हुई है और ना ही खराब हुई है। पूरी मेडिकल टीम उनकी बेहतर सेहत के लिए कोशिश कर रही है। हम बस दुआ कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि वो जल्दी ही ठीक हो जाएंगे। इस वक्त मेरी मम्मी उनके साथ अंदर ICU में हैं।"

राजू श्रीवास्तव की बेटी ने आगे कहा, "मेरे पापा दिल्ली से बाकी जगह पर अक्सर ही यात्रा करते रहते हैं। इसलिए उन्होंने तय किया हुआ था कि अच्छी सेहत के लिए रोज कसरत करना है। वो हर दिन जिम जाते थे, रोज व्यायाम करते हैं। कभी मिस नहीं करते हैं। उन्हें कोई दिल की बीमारी नहीं थी। वो बिल्कुल ठीक थे। इसलिए ये सब बहुत शॉकिंग लग रहा है।"

बता दें कि राजू श्रीवास्तव हाल ही में जयपुर से एक शो करके पिछले एक अगस्त को दिल्ली आए थे। दिल्ली में ही जिम में ट्रेडमिल पर कसरत करने के दौरान राजू अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।

राजू श्रीवास्तव के बेहद करीबी दोस्त माने जाने वाले सुनील पाल ने भी उनकी सेहत की जानकारी दी है। पने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए सुनील पाल ने बताया है कि राजू श्रीवास्तव की हालत अभी नाजुक है और वो पिछले 25-26 घंटे से बेहोश हैं। सुनील पाल ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी राजू श्रीवास्तव का हाल जाना है। सुनील पाल ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने वहां पर फोन करके कहा है कि कोई कमी नहीं होनी चाहिए और हम तमाम देशवासियों की और हम सबकी दुआएं उनके साथ है। भगवान करे, राजू श्रीवास्तव जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। जिस इंसान ने इतने लोगों को हंसाया है उनका इतना तो हक बनता है कि वो ऐसे इस तरह से बिस्तर पर पड़े हुए और बेहोश नहीं रह सकते। हम सब प्रार्थना कर सकते हैं उनके लिए। हम लोग प्रार्थना करेंगे कि वो होश में आ जाएं।"

टॅग्स :राजू श्रीवास्तवएम्सदिल्लीयोगी आदित्यनाथअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’