लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा, "कांग्रेस में कुछ लोग 'मौसमी हिंदू' होते हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 14, 2023 11:12 IST

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस में कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए 'मौसमी हिंदू' बन गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नर्मदा की पूजा करने पर प्रियांका गांधी को लिया निशाने पर राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस में कुछ लोग सियासी फायदे के लिए मौसमी हिंदू हो जाते हैं उन्होंने कहा कि कमलनाथ भी अपनी सभा में हनुमान जी की गदा लेकर चलते हैं

भोपाल: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस में कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए 'मौसमी हिंदू' बन गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर मध्य प्रदेश में सत्ता में आने पर 'पांच गारंटी' के वादे को जनता को 'धोखा देने' वाला बताया। राजनाथ सिंह ने 'मौसमी हिंदू' वाली टिप्पणी राजगढ़ में एक 'किसान कल्याण महाकुंभ' में उस समय की, जब बीते सोमवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने नर्मदा नदी की पूजा की थी।

भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा, "कांग्रेस में कुछ लोग हैं, जिन्हें मैं 'मौसमी हिंदू' कहता हूं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्हें पहले नर्मदा जी की याद क्यों नहीं आई। अब आप नर्मदा जी को क्यों याद कर रही हैं।" रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे, जिन्होंने नर्मदा नदी को एक जीवित नदी के तौर पर फिर से निर्मल धारा प्रवाहित करवाई।

उन्होंने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा, "अब वे अपनी सभाओं और कार्यक्रमों में हनुमान जी की गदा लेकर चल रहे हैं। पहले वे राम और हनुमान का नाम लेने से कतराते थे।"

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के मद्देनजर राजनाथ सिंह कांग्रेस पर खासा हमलावर थे। उन्होंने कहा, "जनता को गुमराह करने के लिए कांग्रेस पांच गारंटी की बात कर रही है। जब कमलनाथ जी की सरकार थी तो कई घोषणाएं की गईं, उनमें से कोई भी पूरी नहीं हुई। अब कांग्रेस फिर से गारंटी की बात कर रही है।"

राजनाथ सिंह ने कहा, "हमारे राजनेताओं की कथनी और करनी में अंतर के कारण ही भारतीय राजनीति में विश्वसनीयता का संकट पैदा हुआ। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी भाजपा शासित राज्य यह सुनिश्चित करते हैं कि वे लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करें।"

इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने सूबे के मुख्यमंत्री सिवराज सिंह चौहान के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, "शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए गए कार्यों और भीड़ द्वारा दिखाए गए विश्वास को देखते हुए मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि हम इस बार फिर से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएंगे।"

टॅग्स :राजनाथ सिंहप्रियंका गांधीKamal Nathशिवराज सिंह चौहानकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह