लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने सिक्किम में पर्वतारोहण अभियानों की सराहना की

By भाषा | Updated: August 17, 2021 20:03 IST

Open in App

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिक्किम में हिमालय की चार छोटी चोटियों पर चढ़ाई करने वाले पर्वतारोहियों के एक समूह की मंगलवार को सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियों से युवाओं के भीतर देशभक्ति का संचार होगा। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, “सिंह ने ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान, दार्जिलिंग द्वारा आयोजित पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई।” बयान में कहा गया, “इस अभियान के तहत ग्रुप कैप्टन जय किशन के नेतृत्व में माउंट रहेनोक, माउंट फ्रे, माउंट बी सी रॉय और माउंट पालुंग पर 125 पर्वतारोहियों ने चढ़ाई की।” समुद्र तल से 16,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित माउंट रहेनोक के ऊपर 7,500 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाला 75 किलोग्राम का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। बयान के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज जिस बिंदु पर फहराया गया उसका नाम सिक्किम के पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्रिलोचन पोखरेल के नाम पर रखा गया जिन्हें गांधी पोखरेल के नाम से जाना जाता था। बयान में कहा गया कि इस उपलब्धि को ‘एशियन बुक ऑफ रिकार्ड्स’ और ‘इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स’ में किसी पर्वत चोटी के ऊपर फहराए गए सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज के रूप में दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट