लाइव न्यूज़ :

राजनाथ पुणे की यात्रा के दैरान स्टेडियम का नाम नीरज चोपड़ा के नाम पर रख सकते हैं

By भाषा | Updated: August 20, 2021 19:12 IST

Open in App

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 अगस्त को पुणे के डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (डीआईएटी) और आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट (एएसआई) आयेंगे और ऐसी संभावना है कि वह सेना के एक सुविधा केंद्र का नाम ओलंपिक भाला फेंक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के नाम पर रख सकते हैं। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि ऐसी संभावना है कि आर्मी स्पेार्ट्स इंस्टीट्यूट की यात्रा के दौरान सिंह परिसर में स्टेडियम का नाम ‘नीरज चोपड़ा आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट’ रख सकते हैं। सेना में नायक सूबेदार चोपड़ा ने हाल में संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में स्वर्णपदक जीता और उन्होंने इसी एएसआई में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। विज्ञप्ति के अनुसार एएसआई की यात्रा के दौरान सिंह सशस्त्र बलों से जुड़े 16 ओलंपियन का अभिनंदन करेंगे तथा इस प्रतिष्ठित संस्थान में सैनिकों एवं खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे। डीआईएटी में सिंह संस्थान की महासभा की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, एमटेक एवं पीएचडी के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे एवं परिसर में एक नये भवन का उद्घाटन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट