लाइव न्यूज़ :

इस शहर में कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने पर मिलेगा 50 हजार रुपये का स्मार्टफोन, जानें शर्तें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2021 09:21 IST

राजकोट मुंसिपल कॉरपोरेशन ने यह घोषणा की है कि कोरोना के दूसरे डोज लगवाने वाले लकी विनर को 50 हजार रुपये का स्मार्टफोन दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देवैक्सीनेशन प्रोग्राम को लेकर अहमदाबाद नागरिक निकाय भी कर चुका है ऐसी घोषणा शर्त के अनुसार, 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक लगवाना होगा कोरोना का दूसरा डोज

अहमदाबाद:गुजरात में कोरोना के टीकाकरण के अभियान को व्यापक और तेज करने के लिए राजकोट मुंसिपल कॉरपोरेशन ने एक अनोखी पहल शुरू की है। राजकोट मुंसिपल कॉरपोरेशन ने यह घोषणा की है कि कोरोना के दूसरे डोज लगवाने वाले लकी विनर को 50 हजार रुपये का स्मार्टफोन दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए शर्त ये है कि कोरोना की दूसरी डोज को 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक के बीच लेना होगा। मुंसिपल कमिश्नर अमित अरोरा ने बीते शनिवार को कहा कि विजेता लकी ड्रॉ के माध्यम से चुना जाएगा और उसे 50 हजार रुपये का स्मार्टफोन दिया जाएगा। 

इसके अलावा मुंसिपल कॉरपोरेशन की ओर से अर्बन हैल्थकेयर सेंटर की टीम के लिए ईनाम की घोषणा की गई है। अगर 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक अर्बन हैल्थकेयर सेंटर की जो टीम सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाती है कॉरपोरेशन की ओर से 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वैक्सीनेशन के सेकंड डोज को स्पीड अप करने के लिए हैल्थ टीम के लिए इन्सेंटिव की भी घोषणा की जाएगी। बता दें कि राज्य में वैक्सीनेशन के अभियान को तेज गति देने के लिए राजकोट मुंसिपल कॉरपोरेशन का यह अनोखा कदम है। 

राजकोट मुंसिपल कॉरपोरेशन ने कहा कि राजकोट में लगभग 1.82 लाख लोगों को कोरोनोवायरस वैक्सीन की दूसरी खुराक लेनी बाकी है। विशेष अभियान के दौरान शहर के सभी 22 स्वास्थ्य केंद्र 12 घंटे (सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक) अधिकतम लोगों को टीका लगाने के लिए काम करेंगे। 

इससे पहले, गुजरात के एक और शहर ने भी इसी तरह का अभियान शुरू किया है। अहमदाबाद नागरिक निकाय ने एक लकी ड्रॉ प्रतियोगिता की भी घोषणा की जिसमें विजेता को ₹60,000 का स्मार्टफोन देने की घोषणा की गई थी। जो लोग 1 से 7 दिसंबर के बीच COVID-19 वैक्सीन का दूसरा डोज लेते हैं, वे इस योजना के लिए पात्र होंगे और एक विजेता को बाद में लकी ड्रॉ के माध्यम से घोषित किया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए