लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता ने किया ट्वीट- जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती भी हिलती है, बाद में हटाया, दी सफाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2022 13:13 IST

Open in App
ठळक मुद्देराजीव गांधी पर डिलीट ट्वीट को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने सफाई दी उन्होंने कहा कि ट्वीट उनके अवलोकन में नहीं हुआ हैकांग्रेस नेता ने कहा- मेरे विरोधी ताकतों द्वारा एक दुर्भावनापूर्ण अभियान का प्रचार किया जाता है

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो थोड़ी धरती भी हिलती है' लिखा बैनर पोस्ट किया। हालांकि कुछ ही देर में कांग्रेस नेता ने इसे डिलीट कर दिया। उन्होंने दोबारा से एक और पोस्टर अपने ट्विटर खाते से साझा किया।

डिलीट ट्वीट को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने सफाई दी और कहा कि ट्वीट मेरे अवलोकन में नहीं किया गया था। उनसे इस उस ट्वीट से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने ट्वीट में लिखा-  ट्वीटर अकाउंट में मेरे नाम के खिलाफ किए गए ट्वीट का मेरे अपने अवलोकन से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस नेता ने इसके बाद एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा- मेरे विरोधी ताकतों द्वारा एक दुर्भावनापूर्ण अभियान का प्रचार किया जाता है।

गौरतलब है कि  31 अक्टबूर 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद तत्कालीन पीएम राजीव गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि  जब भी कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती थोड़ी हिलती है।  19 नवंबर को दिल्ली बोट क्लब में इकट्ठा भीड़ के सामने उन्होंने कहा था, "जब इंदिरा जी की हत्या हुई थी, तो हमारे देश में कुछ दंगे-फसाद हुए थे। हमें मालूम है कि भारत की जनता को कितना क्रोध आया, कितना गुस्सा आया और कुछ दिन के लिए लोगों को लगा कि भारत हिल रहा है। जब भी कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती थोड़ी हिलती है।" 

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीAdhir Chowdhuryराजीव गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई