लाइव न्यूज़ :

सुब्रमण्‍यम स्‍वामी को है राजीव गांधी हत्‍याकांड में 'सुपारी किलिंग' का शक, जांच की उठाई मांग

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 12, 2018 14:02 IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि क्या राजीव गांधी उनकी (राहुल गांधी) की प्रापर्टी हैं, वह देश के प्रधानमंत्री थे, इसलिए उनकी हत्या हुई है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 मार्चः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोमवार को राहुल गांधी पर निशाना साधा है। दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में सिंगापुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर स्वामी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा है कि उन्हें राजीव गांधी की हत्याकांड में 'सुपारी किलिंग' का शक है। इसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा 'क्या राजीव गांधी उनकी (राहुल गांधी) की प्रापर्टी हैं, वह देश के प्रधानमंत्री थे, इसलिए उनकी हत्या हुई है। इन्होंने देश के प्रधानमंत्री की नीति पर एतराज कर के उसकी जान ली तो आगे कौन हिम्मत करेगा सही नीति लेने के लिए।'उन्होंने कहा 'ऐसे मौके पर जब सुप्रीम कोर्ट इस पर विचार कर रहा है और भारत सरकार ने सख्त बयान दिया है, उस समय यह कहना, तुम्हारा कोई समझौता है लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) के साथ, हो सकता है राजीव गांधी की हत्या में सुपारी था। इस पर जांच होनी चाहिए।' उन्होंने कहा 'ऐसे मौके पर वहां प्रियंका (जेल में) वहां चली जाती हैं। अब दोषी के सिर्फ रिश्तेदार मिल सकते हैं। ये कौन से रिश्तेदार हैं? सोनिया गांधी ने नलिनी की लड़की की इंग्लैंड में पढ़ाई का सारा खर्च उठाया। ये सारी करुणा क्यों दिखाई।'स्वामी ने कहा 'सुप्रीम कोर्ट ने नलिनी को मृत्युदंड दिया था, इन्होंने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखी कि उसे आजीवन कारावास देना चाहिए। उनके बयान से सारे परिवार पर संदेह आया है। राजीव गांधी की हत्या से सबसे ज्यादा फायदा सोनिया गांधी को हुआ था।'गौरतलब है कि राहुल गांधी ने सिंगापुर में पिछले दिनों कहा था कि उन्होंने और उनकी बहन प्रियंका ने अपने पिता के हत्यारों को माफ कर दिया है क्योंकि लोगों से नफरत कर पाना बहुत कठिन है। इस हत्या ने उन्हें कई सालों तक दुख पहुंचाया। 

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीराजीव गाँधीराहुल गाँधीप्रियंका गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज