लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम दूसरी बार बने विधायक, जानें उनके बारे में

By अनुराग आनंद | Updated: February 16, 2020 12:21 IST

राजेंद्र पाल गौतम दूसरी बार चुनाव जीतकर दिल्ली विधान सभा में पहुंचे हैं। वह केजरीवाल के सबसे करीबी नेताओं में से एक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने दूसरी बार राजेंद्र पाल गौतम को दिल्ली सरकार में मंत्री बनाया है।सीमापुरी सीट से आप के प्रत्याशी राजेंद्र पाल गौतम 56108 वोटों से चुनाव जीते हैं।

दिल्ली में मुख्यमंत्री को तौर पर अरविंद केजरीवाल तीसरी बार शपथ ले चुके हैं। उनके साथ 6 विधायकों ने मंत्री पद का शपथ लिया है। उन 6 विधायकों में से एक नाम राजेंद्र पाल गौतम का भी है। गौतम दूसरी बार चुनाव जीतकर दिल्ली विधान सभा में पहुंचे हैं। वह केजरीवाल के सबसे करीबी नेताओं में से एक हैं। यही वजह है कि दूसरी बार उनको दिल्ली सरकार में केजरीवाल ने मंत्री बनाया है। आइये राजेंद्र पाल गुप्ता के बारे में सबकुछ जानते हैं- 

दूसरी बार लेंगे मंत्री पद की शपथबता दें कि राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली सरकार में दूसरी बार मंत्री बने हैं। गौतम सीमापुरी सीट से दूसरी बार विधायक भी बने हैं। इससे पहले भी वह यहीं से चुनाव जीते थे। इस बार भी राजेंद्र पाल गौतम 56 हजार वोटों से चुनाव जीते हैं। बता दें कि दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री रह चुके हैं।

सीमापुरी सीट से आप के प्रत्याशी राजेंद्र पाल गौतम 56108 वोटों से चुनाव जीते हैं। विधानसभा सीट पर लोकजनशक्ति के उम्मीदवार संत लाल को 32284 वोट, आप के राजेंद्र पाल गौतम को 88392 और कांग्रेस के वीर सिंह धिंगान को 7661 मत मिले हैं। 

को-आपरेटिव सोसाइटीज के भी सदस्य हैं-आपको बता दें कि वर्तमान दिल्ली सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग के मंत्री हैं। गौतम रजिस्ट्रार ऑफ को-आपरेटिव सोसाइटीज मंत्री भी हैं। वे दिल्ली विधानसभा में सीमापुरी से विधायक हैं। वे आम आदमी पार्टी के राजनेता हैं।

सीमापुरी का राजनीतिक इतिहास

दिल्‍ली राज्‍य की 70 विधानसभा सीटों में से सीमापुरी महत्‍वपूर्ण से मानी जाती है। शाहदरा जिले में आने वाला यह क्षेत्र उत्‍तर पश्चिम दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भी हिस्‍सा है। इस क्षेत्र को 1993 में विधानसभा सीट बनाया गया। यहां के पहले चुनाव में भाजपा के बलबीर सिंह ने जीत हासिल की। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार