लाइव न्यूज़ :

राजेंद्र दर्डा की पुस्तक 'माझी भिंत' का आज राज्यपाल करेंगे लोकार्पण, जयंत पाटिल, बालासाहेब थोराट और अशोक चव्हाण रहेंगे मौजूद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 9, 2020 14:47 IST

लोकमत समूह के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन विजय दर्डा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. इस पुस्तक की प्रस्तावना प्रख्यात अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखी है.

Open in App
ठळक मुद्देलोकमत समूह के एडिटर इन चीफ राजेंद्र दर्डा ने अनूठी पुस्तक 'माझी भिंत' लिखी है. इस पुस्तक का लोकार्पण सोमवार, 9 नवंबर को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी राजभवन में करेंगे.

मुंबई: 'लोकमत' समूह के एडिटर इन चीफ राजेेंद्र दर्डा ने अपनी फेसबुक वॉल के आंतरिक आयाम का दर्शन करवाने वाली अनूठी पुस्तक 'माझी भिंत' लिखी है. इस पुस्तक का लोकार्पण सोमवार, 9 नवंबर को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी राजभवन में करेंगे.

लंबे राजनीतिक करियर और सामाजिक जीवन के सफर से समृद्ध अपने अनुभव-विश्व के द्वार दर्डा ने इस पुस्तक के जरिये खोले हैं. वर्तमान कितना ही जटिल और संघर्षपूर्ण हो, फिर भी भविष्य हमारा ही है.... यह दिलासा दिलाने वाले कई किस्सों का वर्णन 'माझी भिंत'में है. इस अनूठी पुस्तक से यह शिक्षा भी मिलती है कि कैसे तेजी से जहरीले होते जा रहे सोशल मीडिया के मंच का सकारात्मक विचारों के प्रसार के लिए उपयोग किया जा सकता है. यह पुस्तक अहसास करवाती है कि फेसबुक वॉल पर केवल द्वेष और विवाद पैदा नहीं होता, बल्कि वहां प्रेम और स्नेह की बगिया भी खिलाई जा सकती है.

यह पुस्तक मराठी भाषा में अपनी तरह का पहला प्रयोग है. राजेेंद्र दर्डा के अनुभव से एक नई दुनिया की अवधारणा इस पुस्तक के रूप में सामने आई है. लोकार्पण समारोह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राजस्व मंत्री बालासाहब थोराट और लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण की मुख्य उपस्थिति में होगा.

लोकमत समूह के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन विजय दर्डा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. इस पुस्तक की प्रस्तावना प्रख्यात अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखी है. कोविड महामारी की वजह से कार्यक्रम में केवल चुनिंदा आमंत्रितजन मौजूद रहेंगे. लेकिन, इसका फेसबुक और यू ट्यूब पर 10 नवंबर को प्रसारण किया जाएगा.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल