लाइव न्यूज़ :

अब सावरकर की क्रांतिकारी जीवनी नहीं अंग्रेजों से दया मांगने वाली कहानी पढ़ाई जाएगी, गहलोत सरकार ने बदला सिलेबस

By भाषा | Updated: May 13, 2019 19:29 IST

राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार के इस कदम का बचाव करते हुए सोमवार को कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी व जवाहर लाल नेहरू जैसी विभूतियों की भूमिका को कमतर कर आरएसएस विचारक वीर सावरकर तथा दीनदयाल उपाध्याय का महिमामंडन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देडोटासरा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पाठ्यक्रम समीक्षा समिति बनाई गयी थी। दरअसल, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने कुछ साल पहले तैयार पाठ्यक्रम में सावरकर को वीर, महान देशभक्त बताया था।

राजस्थान की नयी कांग्रेस सरकार ने स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम में वीर सावरकर से जुड़े पाठ के तथ्यों में कुछ बदलाव किया है। इसको लेकर कांग्रेस तथा भाजपा आमने सामने आ गए हैं।

राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार के इस कदम का बचाव करते हुए सोमवार को कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी व जवाहर लाल नेहरू जैसी विभूतियों की भूमिका को कमतर कर आरएसएस विचारक वीर सावरकर तथा दीनदयाल उपाध्याय का महिमामंडन किया था।

डोटासरा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पाठ्यक्रम समीक्षा समिति बनाई गयी थी। इसने लिखा है कि वीर सावरकर ने ब्रिटिश सरकार से माफी मांगी थी, इस तथ्य को उनकी जीवनी में जोड़ा गया है। दरअसल, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने कुछ साल पहले तैयार पाठ्यक्रम में सावरकर को वीर, महान देशभक्त बताया था।

अब इसमें जोड़ा गया है कि सावरकर ने जेल की यातनाओं से परेशान होकर ब्रिटिश हुकूमत से माफी मांगी थी। पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने राज्य सरकार के कदम पर कटाक्ष करते हुए ट्वीटर पर लिखा है, ‘'महाराणा प्रताप के बाद अब प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा हिंदुत्व विरोधी मानसिकता से महान राष्ट्रभक्त वीर सावरकर का अपमान, एक परिवार विशेष को पूजने वाली पार्टी का अन्य महापुरुषों के बारे में सदैव ऐसा ही आचरण रहा है।’' 

डोटासरा ने कहा, ‘'समिति ने ठोस तथ्यों के आधार पर अपनी बात लिखी है जिसे पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। उसके पास साक्ष्य हैं। उनके आधार पर लिखा है कि वीर सावरकर ने माफी के लिए दर्खास्त दी थी। यह बात ऐसे ही कोई नहीं लिख सकता।'’

भाजपा के विरोध पर शिक्षा मंत्री ने कहा,‘' भाजपा के पेट में बल पड़ता होगा। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हम इतिहास में जो है वही पढाएंगे।'’ डोटासरा ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर शिक्षा विभाग को प्रयोगशाला बना देने का आरोप लगाया। 

टॅग्स :राजस्थान सरकारइंडियाराजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण