लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: परीक्षा देने जा रहे छह युवकों की सड़क हादसे में मौत

By भाषा | Updated: September 25, 2021 14:20 IST

Open in App

जयपुर, 25 सितंबर राजस्थान के चाकसू के पास शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वाले वे युवक हैं जो अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) देने जा रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है। जयपुर के चाकसू में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर शनिवार सुबह यह हादसा उस समय हुआ जब एक वैन, ट्रोले से जा टकराई।

चाकसू के थानाधिकारी हीरा लाल सैनी ने बताया कि युवक रीट की परीक्षा देने बारां से सीकर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि युवकों को ले जा रही वैन एक ट्रोले में जा भिड़ी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। मृतकों की पहचान विष्णु नागर, तेजराज मेघवाल, सत्यनारायण, वेदप्रकाश मीणा, सुरेश बैरवा व दिलीप मेहता के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल नरेंद्र, अनिल बैरवा, भगवान नागर, हेमराज बैरवा व जोरावर सिंह को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद की घोषणा की है। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘चाकसू में सड़क हादसे में छह रीट अभ्यर्थियों की मृत्यु दुखद है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए मुआवजा दिया जाएगा।’’

गहलोत ने रीट परीक्षा देने जा रहे युवाओं से यात्रा के समय सावधानी व संयम बरतने की अपील भी की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी अभ्यर्थियों से निवेदन करता हूं कि यात्रा करते हुए सावधानी रखें। तेज गति एवं असावधानीपूर्ण तरीके से वाहन न चलाएं। यथासंभव सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। कोई भी परीक्षा आपके जीवन से बड़ी नहीं हो सकती है।‘‘

उल्लेखनीय है कि राज्य में तृतीय श्रेणी अध्यापकों की भर्ती के लिए रीट परीक्षा 26 सितंबर को होनी है जिसमें राज्य भर के 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी बैठेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह