लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: 15 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवाएं बंद, फिर हुआ दो पक्षों में भारी पथराव

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 14, 2019 20:45 IST

गुलाबी नगरी के गलता गेट इलाके में सोमवार को अफवाह के बाद फैले तनाव का प्रभाव बीती रात भी देखने को मिला। सुभाष चैक, रामगंज, गलतागेट अैर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्रों में फैले तनाव के चलते शहर भर में दहशत का वातावरण बन गया।

Open in App

सोमवार रात को हुई हिंसा और पथराव के बाद मंगलवार का दिन तो शांतिपूर्वक बीत गया लेकिन रात होते ही एक बार फिर हालात बद से बदतर हो गए। देर रात फिर उपद्रवियों ने अलग अलग इलाकों में जमकर पथराव किया और दल बल सहित गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। लगभग चार घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने जयपुर के 15 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी और इंटरनेट सेवाएं भी बंद की गई हैं ताकि अफवाहें न फैले। यदि आज रात भी स्थिति ने परिवर्तन नहीं होता तो संभव है कि कल स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन को देखते हुए परकोटे में कर्फ्यू लगा दिया जाए।

विवाद सोमवार रात को 10 बजे बाद उपद्रव में परिवर्तित हो गया। गलता गेट पर जाम कर रहे एक पक्ष द्वारा जयपुर से हरिद्वार को जा रही बस को रोक कर पथराव करने पर मामले ने हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान दूसरे पक्ष भी सामने आ गया। उपद्रवियों ने लगभग 10 वाहनों में तोड़फोड़ व पथराव किया जिसमें लगभग 27 लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को भीड़ को हटाने के लिए आसू गैस के गोले छोड़ने पड़े साथ ही हल्का बल प्रयोग भी किया गया। पथराव में पुलिस ले लोगों को भी चोटें आईं। भीड़ को काबू करने में पुलिस को रात दो बज गये। एतियात के तौर पर गलतागेट, रामंगज, ट्रांसपोर्टनगर आदि क्षेत्रों में भारी पुलिसबल तैनात किया गया एवं मंगलवार रात 12 बजे तक के लिए 10 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। 

गुलाबी नगरी के गलता गेट इलाके में सोमवार को अफवाह के बाद फैले तनाव का प्रभाव बीती रात भी देखने को मिला। सुभाष चैक, रामगंज, गलतागेट अैर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्रों में फैले तनाव के चलते शहर भर में दहशत का वातावरण बन गया। आलम यह था कि दिल्ली रोड और आस-पास रहने वाले दो समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया जिसमें 3 पुलिसकर्मियों सहित लगभग 15 लोग जख्मी हो गए। इस बीेच उपद्रवियों ने 20 से अधिक वाहनों में और घरों में पथराव किया और शीशे तोड़ दिये।

भीड़ को काबू करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग किया किन्तु एक के बाद एक दूसरे इलाको से मिल रही उपद्रवों की सूचना के बाद रामगंज थाने पहुंचे पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने 15 थानों में धारा 144 लगाते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश बुधवार मध्यरात्रि तक बढ़ा दिया। 

जयपुर के सुभाष चैक, ब्रह्मपुरी, नाहरगढ़, कोतवाली, रामगंज, गलता गेट, माणक चैक, संजय सर्किल, शास्त्री नगर, आदर्श नगर, मोती डूंगरी और भट्टा बस्ती सहित 15 थाना क्षेत्रों बुधवार रात 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव